---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की तरफ से सिंचाई व्यवस्था का हुआ इस तरह विस्तार, 22.96 लाख कृषक परिवार को मिला लाभ

CM Yogi Adityanath: सिंचाई व्यवस्था में यूपी में एक अलग क्रांति का दौर देखा जा रहा है और इसके लिए सरकार ने कोई कमी नहीं रहने दी है। देखें कैसे किसानों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2026 3:40 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के किसानों की स्थिति को सुधारने और उनकी खेती बेहतर हो सके इसके लिए सरकार हर संभव उनकी मदद करने के लिए तत्पर हैं। वहीं यह भी सच है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में सिंचाई सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। हर किसान को इसका फायदा मिले उनके खेत तक पानी पहुंच सके और पानी की कमी की वजह से उनका फसल बर्बाद ना हो इसका ध्यान सरकार पूरी तरह से न सिर्फ रखती है। व्यवस्थाओं को लागू करने में भी सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे नहीं रहते हैं। वहीं यूपी में सिंचाई सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 22.96 लाख किसानों को मिला फायदा

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है जहां 36342 राजकीय नलकूपों से सिंचाई व्यवस्था को मजबूती प्रदान की जा रही है। वहीं सरकार 30.13 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता सूचित करने में कामयाब रही है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ 22.96 लाख कृषक परिवार को मिल रहा है। जहां यह भी बताया गया है कि 39 जनपदों में 1.88 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता सृजित किया जा रहा है।

CM Yogi Adityanath ने राज्य में इस तरह सिंचाई व्यवस्था में किया सुधार

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि 25 जनपदों में 31 बृहद एवं मध्यम पंप नेहरू से 11.07 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता सूचित किया गया है जहां 4123 राजकीय नलकूप के निर्माण से 2.06 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का सृजन हुआ है। 9102 राजकीय नलकूप, आदर्श नलकूपों के रूप में विकसित किया जा रहा है। निश्चित तौर पर किसानों के हित में लिए गए इस सिंचाई व्यवस्था में सुधार उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी को दिखाने के लिए काफी है जो कहीं ना कहीं सरकार की वजह से संभव हो सका है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026