---Advertisement---

Agra Viral Video: जेठ ने घर की बहू को डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, क्रूरता देख रिश्तों से हो जाएगी नफरत

Agra Viral Video: सोशल मीडिया पर जेठ के द्वारा छोटे भाई की बीवी को बेरहमी से डंडे से पीटा जा रहा है। इस दौरान वो मदद के लिए चीख और चिल्ला रही है। ये घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 26, 2026 2:45 अपराह्न

Agra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर जेठ के द्वारा  छोटे भाई की पत्नी को डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। इस दौरान वो मदद के लिए गुहार लगाती रही लेकिन, किसी ने भी मदद नहीं की है। ये सारा विवाद पानी भरने के कारण शुरु हुआ था। रिश्तों को तार-तार करते इस वीडियो को जिसने भी देखा वो गुस्से और अफसोस से भर गया।  मामले की गंभीरता तो देखते हुए आगरा पुलिस के द्वारा आरोपी जेठ पर कड़ा एक्शन लिया गया है। इस पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

घर की बहू को बेरहमी से जेठ ने पीठा

घर की बहू को बेरहमी से पीटते जेठ के वायरल वीडियो को एक्स पर Khabar Bharti नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देत हुए लिखा है कि,’ इस गुंडे को यह पता होना चाहिए आगरा कमिश्नरेट आगरा में है – सिस्टम तो सुधरेगा @SistamaTo59222 संगठन थाना पिनाहट क्षेत्र में साझे की सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की पत्नी को लाठी डंडो से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला को पहले जेठ घर से बाहर निकालता है और फिर बेरहमी से डंडे बरसाना शुरु कर देता है। इस दौरान वो दर्द से चीखना शुरु कर देती है। आस-पास खड़े लोग महिला को नहीं बचा रहे हैं। अंत में एक युवक आकर आदमी को रोकता है और साइड में खड़ा हो जाता है। इस दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।

Agra Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

छोटे भाई की बीवी को डंडे से पीटते जेठ पर आगरा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके साथ ही वीडियो के नीचे कार्रवाही की जानकारी देत हुए लिखा, ‘पानी भरने के विवाद में महिला के साथ जेठ द्वारा मारपीट किए जाने की घटना में थाना पिनाहट पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 26, 2026

Viral Video

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

Health Tips

अक्टूबर 26, 2026

Raveena Tandon

अक्टूबर 26, 2026

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026