---Advertisement---

Viral Video: ‘तू ज्यादा कमाती है थार दे…’ बीवी संग सड़क पर बर्बरता की हदें पार करता दिखा लालची पति, लोगों ने भारतीय मर्द को कहा ‘असली गोल्ड डिगर’

Viral Video: सैलून चलाने वाली एक महिला जिसे यह भी नहीं पता था कि उसका लालची पति कुछ इस कदर उस पर बर्बरता करेगा।। सोशल मीडिया पर वीडियो ने हड़कंप दिया है जहां भारतीय मर्दों को यूजर्स गोल्ड डिगर कहने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2026 1:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अगर एक महिला का रिश्ता एक ऐसे पुरुष के साथ होता है जो उससे ज्यादा अमीर हो तो उसे गोल्ड डिगर बहुत आसानी से कह दिया जाता है। लुधियाना के इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद यूजर्स भड़के हुए दिखे। उन्होंने भारत के मर्द को गोल्ड डिगर तक कह दिया। दरअसल एक महिला जो शायद अपने पति से ज्यादा कमाती थी लेकिन उसे पता नहीं था कि पैसा उसके रिश्ते के बीच ऐसा दीवार बनेगा कि उसकी इज्जत भी सड़क नीलाम हो जाएगी। इस वायरल वीडियो ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है और सोशल मीडिया पर फिलहाल ट्रेंड कर रहा है।

देखें कैसे पत्नी के साथ पति ने दिखाई दरिंदगी

 

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पति अपनी पत्नी पर बीच सड़क घर के बाहर जुल्म ढाता हुआ नजर आता है। जहां रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पत्नी सैलून चलाती थी लेकिन पति ने लालच की हद पार कर दी। बाइक के साथ-साथ थार के लिए जिद करने लगा। पति ने अपनी पत्नी को बालों से घसीट कर सड़क पर पीटता हुआ नजर आता है जहां उसके आसपास और भी घर के लोग मौजूद नजर आते हैं। थार और स्पोर्ट्स बाइक की मांग करने वाले पति ने जिस तरह से लात और घुसो से अपनी पत्नी की पिटाई की उसने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है।

Viral Video को लेकर क्या कह रहे भारत के मर्दों के लिए लोग

वहीं वायरल वीडियो को लेकर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पत्नी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है और जांच जारी है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है। जहां एक यूजर ने इस पर तीखी आलोचना की है और कहा कि “भारतीय पड़ोसी असल में गोल्ड डिगर होते हैं। सच कहूं तो दुनिया के सबसे बेकार पुरुष है। कम से कम दूसरे देश में अपने परिवार की देखभाल, उसे सुरक्षा करने की बात करते हैं लेकिन भारतीय पुरुष दहेज के लिए अपनी पत्नियों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। ऐसे लोगों की निसहाय महिलाओं पर ही मर्दानगी दिखती है।

वीडियो को 50000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। बाकी लोगों की भी वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

Raveena Tandon

अक्टूबर 26, 2026

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026