---Advertisement---

पंजाब के कई जिले में बाढ़ से हाहाकार, आप नेता Anurag Dhanda ने लोगों से कर दी ये खास अपील; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: पंजाब के कई जिले में बाढ़ से पूरी तरह तबाही मच गई है। इंसान तो इंसान जानवरों पर भी कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 2, 2025 2:27 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब के कई जिले में बाढ़ से पूरी तरह तबाही मच गई है। इंसान तो इंसान जानवरों पर भी कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। कई ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही है, जहां भैंसे पानी में डूबते हुए दिख रही है। कुदरत के आगे इंसान पूरी तरह से मजबूर हो गया है। हालांकि सीएम भगवंत मान और उनके मंत्री और विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है। राहत सामग्री भेजी जा रही है। इसी बीच आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने राज्य के लोगों से खास अपील की है, ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक दो मिनट की वीडियो शेयर की है और पंजाब की मदद के लिए लोगों को साथ आने के लिए कहा है।

Anurag Dhanda ने लोगों से कर दी ये खास अपील

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पंजाब के मदद के लिए लोगों को साथ आने को कहा। उन्होंने लिखा कि “आइए हम सब मिलकर पंजाब की मदद करें”। आप नेता ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमे उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष की डिटेल शेयर की है, जिसमे अकाउंट नंबर समेत सभी जानकारी उपलब्ध है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। इसके अलावा अनुराग ढांडा खुद भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार जायजा ले रहे है।

पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से मचा हाहाकार

कई सालों बाद पंजाब में ऐसी बाढ़ आई है, जिसने कई गांवों को पूरी तरह तबाह कर दिया। 1000 से अधिक गांव पूरी तरह से डूब गए है। हालांकि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने और रहने की सुविधा मुहैया कर रही है। इसके साथ ही वहीं अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 50 लाख दिए है। वहीं राज्य के कई मंत्री और विधायकों ने भी अपनी 1 महीने का वेतन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे ही। साथ ही अन्य राज्यों से भी लगातार मदद पहुंच रही है। इसके अलावा एक बार फिर मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए पंजाब में भयंकर बारिश आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 30, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 30, 2026

Nepal Floods

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 29, 2026