---Advertisement---

‘यही गंदी राजनीति करने…’ राहुल गांधी के ट्वीट पर आप नेता Anurag Dhanda का जोरदार पलटवार, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पंजाब के संगरूर में गुलजार सिंग की मौत का मामला पूरी तरह से गरमाता जा रहा है। जिसके बाद कांग्रेस आप आमने-सामने आ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 9, 2026 4:52 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब के संगरूर में गुलजार सिंग की मौत का मामला पूरी तरह से गरमाता जा रहा है। एक तरफ बीजेपी और कांग्रेस आप सरकार पर लगातार हमलावर नजर आ रही है। तो वहीं दूसरी तरह आप नेता ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था, जिसमे उन्होंने आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं अब उनके ट्वीट पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने नेता प्रतिपक्ष पर जोरदार तंज कसा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Anurag Dhanda का राहुल गांधी पर जोरदार तंज

बता दें कि राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “राहुल जी, काँग्रेस के नेता पीड़ित के गाँव जाकर भी यही गंदी राजनीति करने का प्रयास कर रहे थे, लोगों ने उन्हें वहाँ से भगा दिया। सभी आरोपियों को परिवार की निशानदेही पर पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया है।

पंजाब में नशा फैलाने की ज़िम्मेदार अकाली बीजेपी और कांग्रेसी सरकारें रही हैं। AAP सरकार में किसी नशा तस्कर को बख़्शा नहीं जाता”।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर उठाए गंभीर सवाल

दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि “पंजाब की आप सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है – सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और torture से मिलेगा”। अपने बेटे को नशे का शिकार बनते देखने वाले, दलित समुदाय से आने वाले गुलज़ार सिंह जी ने वित्त मंत्री से सिर्फ़ इतना पूछा कि सरकार ड्रग्स का कारोबार रोकने में इतनी बुरी तरह नाकाम क्यों है?

बस इस बात पर उन्हें इतना प्रताड़ित और अपमानित किया गया, माफ़ी मांगने के लिए इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने ज़हर खा लिया। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते हुए, इलाज के अभाव में, आखिरकार वो ज़िंदगी की जंग हार गए। जिसके बाद आप नेता Anurag Dhanda ने पलटवार किया।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Madan Rathore

अक्टूबर 16, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 16, 2026