---Advertisement---

‘सारी चुनाव तैयारियां ईडी और CBI..,’ Anurag Dhanda का केन्द्र कर प्रहार, अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED रेड के बाद समर्थन में उतरे

आप नेता Anurag Dhanda ने सांसद अशोक मित्तल के आवास पर की गई ईडी की छापेमारी को साजिश बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने इस कार्रवाई को चुनाव से जोड़ते हुए केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2026 6:18 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में ईडी की दस्तक से सियासी हलचल तेज है। सूबे में वर्ष 2027 में विधानसभा के चुनाव होने है। उससे पूर्व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर निशाना साधा है।

अनुराग ढ़ांडा ने गंभीर आरोप लगाते हुए ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग करने की बात कही है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए आप नेता ने कहा कि इनकी सारी चुनाव तैयारिया ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से ही शुरु होती हैं। अनुराग ढ़ांडा के इन आरोपों को लेकर चंडीगढ़ से नई दिल्ली तक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी रेड के बाद Anurag Dhanda की तल्ख प्रतिक्रिया

आप नेता ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के कई ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद तल्ख प्रतिक्रिया दी है।

केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी को निशाना साधते हुए अनुराग ढ़ांडा ने करारा प्रहार किया है। आप नेता लिखते हैं कि “बीजेपी ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। आम आदमीं पार्टी के राज्यसभा सांसद और सदन में पार्टी के उपनेता अशोक मित्तल के यहां ईडी की रेड चल रही है।”

सवालिया अंदाज में अनुराग ढ़ांडा ने पूछा है कि “क्या बीजेपी कहीं भी अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती? क्या बीजेपी जनता के बीच इतनी नकारा हो चुकी है कि उसकी सारी चुनाव तैयारियाँ ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से ही शुरु होती हैं? पंजाब के लोग आम आदमीं पार्टी के साथ हैं। करते रहो ईडी, सीबीआई बीजेपी वालों।”

आप सांसद के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड

एलपीयू के संस्थापक व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई। ईडी की टीम ने अशोक मित्त के जालंधर स्थित आवास और उनकी निजी यूनिवर्सिटी पर छापा मारा। मालूम हो कि अभी हाल ही में राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में आप का डिप्टी लीडर बनाया गया था।

इसके ठीक बाद ईडी की छापेमारी सियासी संग्राम का विषय बनी है। अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेता इसे चुनाव से जोड़ते हुए साजिश के तहत की गई कार्रवाई बताकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने केन्द्र पर सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है और निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026