DNP India Hindi

Anurag Dhanda: ‘बौखलाहट में कोई आस्था के प्रति अपशब्द..,’ पंजाब कांग्रेस प्रधान पर आप नेता का तल्ख रुख, जमकर साधा निशाना

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (अनुराग ढ़ांडा - सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: पंजाब में सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। मान सरकार पर जुबानी हमला करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कुछ ऐसा बोल दिया कि सियासी घमासान मच गया। इसको लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक हो-हल्ला है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी इस प्रकरण का जिक्र कर पंजाब कांग्रेस प्रधान की मुखालफत की है। अनुराग ढ़ांडा ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बौखलाहट में कोई आस्था के प्रति अपशब्द कहे तो ये बर्दाश्त के काबिल नहीं। आप नेता के इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

पंजाब कांग्रेस प्रधान पर Anurag Dhanda का तल्ख रुख!

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर अनुराग ढ़ांडा ने जमकर निशाना साधा है। आप नेता का आरोप है कि राजा वड़िंग गुरु घर और अरदास का अपमान कर रहे हैं। इससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है।

अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष जिस तरह से अरदास और गुरु घर का अपमान कर रहे हैं वो बेहद शर्मनाक है। सबको पता है कि नशे के खिलाफ अभियान के जन आंदोलन बनने से अकाली, बीजेपी और कांग्रेस बौखलाए हुए हैं। लेकिन उस बौखलाहट में कोई आस्था के प्रति अपशब्द कहे तो ये बर्दाश्त के काबिल नहीं।” आप नेता के इस तल्ख रुख को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

राज वड़िंग पर लगे गंभीर आरोप!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य तमाम नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा वड़िंग पंजाब में नशा मुक्ति अभियान का विरोध करते हुए गुरु घर और अरदास का जिक्र करने लगे। ये बातें लगभग सभी को नागवार गुजरी हैं। यहि वजह है कि राजा वड़िंग को कटघरे में खड़ा कर उनके खिलाफ आस्था को ठेंस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है। अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम अन्य नेता उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। ये पूरा मामला पंजाब भर में सुर्खियां बटोर रहा है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Exit mobile version