---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार साकार कर रही बुजुर्गों का सपना! शासन की पहल से तीर्थयात्रा कर योजना का लाभ ले रहे वरिष्ठ नागरिक

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुजुर्गों का सपना साकार करा रही है। इच्छुक बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थयात्रा की सौगात देकर मान सरकार उनका आशीर्वाद भी पा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 4, 2026 1:52 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग से आने वाले लोगों के हित को साधते हुए नीतियां बनाती है। इसका परिणाम है कि आज पंजाब में बुजुर्ग से लेकर छात्र, पुरुष, महिला, व्यापारी, किसान समेत अन्य तमाम वर्ग खुशहाल पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पंजाब के भगवंत मान सरकार के उन प्रयासों की खास तौर पर सराहना हो रही है जिसके तहत बुजुर्गों का सपना साकार हो रहा है। भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्री योजना की मदद से बुजुर्ग धार्मिक स्थलों का दौरा कर अपना सपना पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का लाभ उठा रहे वरिष्ठ नागरिक!

राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले 50 वर्ष से अधिक की उम्र के वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना का खूब लाभ उठा रहे हैं।

आज इसी क्रम में मंत्री हरदीप मुंडियन ने कसबाद गांव से यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार बुजुर्गों का विशेष ध्यान रख रही है और उन्हें सुविधाएं प्रदान कर रही है। यह योजना धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करके लोगों की आस्था का सम्मान कर रही है। इस योजना के तहत सभी धर्मों के लोग एक साथ यात्रा कर रहे हैं, जो सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।

इससे इतर मानसा के विधायक डॉ विजय सिंगला ने भी तीर्थयात्रा योजना के तहत उभा से एक बस भेजी। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने मान सरकार की जनहितैषी योजना की सराहना की। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों पर निःशुल्क और सुरक्षित तरीके से जाने में सक्षम बनाना है।

बुजुर्गों का सपना साकार कर रही Bhagwant Mann सरकार

मान सरकार बुजुर्गों का सपना साकार कर रही है। ऐसे तमाम बुजुर्ग जो आर्थिक तंगी के कारण तीर्थयात्रा करने से वंचित रह जाते हैं, उन्हें योजना के तहत लाभार्थी बनाकर सरकार उनका सपना साकार कर रही है। तीर्थयात्रा योजना के दौरान भगवंत मान सरकार वरिष्ठ नागरिकों के ठहरने, भोजन, आवश्यकता अनुसार चिकित्सा सुविधा आदि का इंतजाम भी करती है। इन तमाम प्रयासों की मदद से इच्छुक बुजुर्गों को सपना साकार हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

Punjab News

अप्रैल 3, 2026