Bhagwant Mann: पंजाब में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए भगवंत मान सरकार पूरी ताकत के साथ अपना काम कर रही है। पंजाब पुलिस दिन-रात ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कठोर एक्शन ले रही हैं। वहीं, आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार का नशे के विरुद्ध अभियान जोरो-शोरों से जारी है। ऐसे में नशे के खिलाफ कैंपेन के तहत 372वें दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पंजाब पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत पूरे राज्य में लगातार छापेमारी जारी है।
Bhagwant Mann सरकार नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध
पंजाब पुलिस के मुताबिक, नशे के खिलाफ अभियान के 372वें दिन 88 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से 1.2kg हेरोइन, 155 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 50150 रुपये ड्रग मनी बरामद की। साथ ही 17 लोगों को नशा छुड़ाने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए मनाया गया। वहीं, पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक 52000 से ज्यादा ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजाब पुलिस राज्य के निवासियों को सुरक्षित और शांत माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत मान सरकार के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟕𝟐 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @antfpunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 88 drug smugglers and recovered 1.2 kg heroin, 155 intoxicant tablets/capsules, and ₹50,150 drug money.… pic.twitter.com/7iASz4iteK
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 9, 2026
भगवंत मान सरकार ने 2577 नए जवानों को किया भर्ती
गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पंजाब पुलिस की शानदार पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इस दौरान 2577 नए उत्साही जवान पंजाब पुलिस के परिवार का अहम हिस्सा बने। सीएम मान ने कहा, ‘हमारी सरकार की ओर से रिकॉर्ड 12000 से अधिक पुलिस भर्तियां, हाई-टेक विंग्स का गठन और नशा रोकथाम के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। पंजाब की सुरक्षा और शांति के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘हम पिछली सरकार के लगाए ड्रग्स के दाग को साफ करने के लिए कमिटेड हैं। हमारी सरकार ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ कैंपेन के तहत ड्रग स्मगलरों को गिरफ्तार करके सप्लाई चेन तोड़ी है और गैर-कानूनी कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को नष्ट किया है। जिसकी राज्य के लोग तारीफ कर रहे हैं।’ सीएम मान ने बताया, ‘पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसके पास अपनी रोड सेफ्टी फोर्स है। इस फोर्स को 146 टोयोटा हिलक्स गाड़ियां, स्ट्रेचर और फर्स्ट एड किट दी गई हैं। एसएसएफ लोगों की कीमती जान बचाने में मददगार साबित हुई है।’
