---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में गैंगस्टर मुक्त अभियान से मजबूत होगी कानून-व्यवस्था, मान सरकार एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध; जानें डिटेल

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाना चाहती है। इस दिशा में मान सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 26, 2026 1:48 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत सरकार राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के गैंगस्टर के खिलाफ कठोर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पंजाब की मान सरकार गैंगस्टरों के आतंक को समाप्त करने की दिशा में अहम कार्रवाई कर रही है। साथ ही पंजाब पुलिस आप सरकार के निर्देशों के तहत गैंगस्टर मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Bhagwant Mann सरकार पंजाब को बनाएगी गैंगस्टर मुक्त राज्य

पंजाब की भगवंत मान सरकार सुरक्षित और शांतिपूर्ण प्रदेश बनाने की दिशा में गैंगस्टरों को समाप्त करने की तैयारी कर रही है। पंजाब पुलिस ने बताया, ‘आज पंजाब ज्यादा सुरक्षित होकर जागा है, क्योंकि चौकसी कभी सोती नहीं है। ‘गैंगस्टरन ते वार’ के तहत 72 घंटे का सफल ऑपरेशन पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करता है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब सच में गैंगस्टर-मुक्त नहीं हो जाता। साथ मिलकर, हम एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण पंजाब बना रहे हैं।’

साथ ही पंजाब पुलिस ने बताया, अभी तक 3256 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस दौरान 69 हथियारों को जब्त किया गया। पुलिस ने 80 अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान के तहत 25 निवारक गिरफ्तारी और 2.691 ड्रग मनी जब्त की गई। 6.5 किलोग्राम हिरोइन और 5092 गोलियां जब्त की गई। 10.5 किलोग्राम (पीएलएम 72 किलोग्राम) अफीम बरामद किया गया। पंजाब के गैंगस्टरों से मुक्त होने तक युद्ध जारी रहेगा।

भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को दी नई गति

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ युद्ध 2.0 अभियान चला रही है। ऐसे में पंजाब के कई जिलों में ड्रग्स के खिलाफ पैदल मार्च निकाला जा रहा है। आप की पंजाब यूनिट ने बताया, मान सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध 2.0’ के तहत ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई ने पंजाब के लोगों को पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने का संकल्प दिलाया है। ‘विलेज गार्ड्स’ लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे पैदल मार्च निकालकर ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता फैलाकर पंजाब के युवाओं को बचाने में मान सरकार का साथ दें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026