---Advertisement---

Bhagwant Mann ने नवरात्रि की शुरुआत के साथ लोगों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा- ‘माता रानी की बनी रहें कृपा’

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान ने नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए एक स्पेशल पोस्ट लिखा है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2025 11:31 पूर्वाह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और माता रानी की पूजा अर्चना में लोग जुट चुके हैं। एक गजब हर्षोल्लास और उत्साह से यह त्योहार मनाया जाता है। इस सब के बीच आज माता रानी के शैलपुत्री अवतार की पूजा की जाती है। वहीं इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट लिखा है। सभी लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो और माता रानी से यह आशीर्वाद मांगते हुए नजर आए। पंजाब जो फिलहाल बाढ़ के खिलाफ जंग में मजबूती से खड़ा है तो वहीं भगवंत मन किसी भी मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहते हैं।

Bhagwant Mann ने नवरात्रि पर लोगों को दी बधाई

नवरात्रि की शुरुआत होते ही पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी आपकी कृपा आप पर सदैव बनाए रखें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो। भगवंत मान किसी भी खास मौके पर लोगों को शुभ संदेश देने में पीछे नहीं मिलते हैं। ऐसे में नवरात्रि की शुरुआत भी उन्होंने लोगों के हित और मनोकामनाएं पूरी हो इस बारे में बात करते हुए दिखे।

आप पंजाब ने भी दिया खास पैगाम

सीएम भगवंत मान के अलावा आप पंजाब ने भी लोगों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि “आप सभी को नवरात्रि के पावन शुभारंभ की हार्दिक बधाई। मां दुर्गा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद प्रदान करें।”

नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन पर शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है जो उनका पहला स्वरूप है। बात करें शैलपुत्री की तो पर्वत राज हिमालय की पुत्री ने भगवान शिव से शादी करने के लिए कठिन परीक्षा दी थी। उनका विवाह हुआ था लेकिन शिव के अपमान के कारण सती ने अपने शरीर का त्याग कर लिया था। अगर पहले नवरात्रि की बात करें तो शैलपुत्री की पूजा के साथ-साथ आज भक्तों में उत्साह देखा जाता है जिसके लिए भगवंत मान शुभकामनाएं देते दिखे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026