---Advertisement---

Bhagwant Mann: ‘बिना भेदभाव के मुफ्त इलाज जरूरतमंदों के लिए वरदान’, हेल्थ कार्ड बनवाकर आप भी हो जाएंगे चिंता मुक्त; पढ़ें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के जरिए प्रदेश के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का सालाना इलाज मुफ्त प्रदान कर रही है। इस स्कीम के जरिए सैंकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2026 1:13 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में साल 2022 के बाद से काफी बदलाव देखने को मिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार प्रदेशवासियों के लिए कई लाभदायक योजनाओं को शुरू कर रही है। इसमें ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का नाम भी आता है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार इस स्कीम के जरिए प्रदेश के नागरिकों को मुफ्त इलाज प्रदान कर रही है। मान सरकार की इस पहल से राज्य के लोगों को अब इलाज के खर्च की चिंता से मुक्ति मिल गई है। इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का उपचार फ्री में दिया जा रहा है।

Bhagwant Mann सरकार दे रही 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

आप की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया, ‘मान सरकार की हर पंजाबी को बीमारियों के इलाज से चिंता मुक्त करने की पहल 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड है। बिना भेदभाव के मुफ्त इलाज जरूरतमंदों के लिए वरदान है। आप भी अपना हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं और 10 लाख रुपये का इलाज मुफ्त पा सकते हैं।’

बता दें कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए सरकार ने पैसे के चक्कर में इलाज के एग्रीमेंट खत्म कर दिए हैं। मरीजों को सरकारी के साथ-साथ बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भी हर तरह का फ्री इलाज मिलता है, दिल के मरीजों को भी फ्री स्टेंट मिल रहे हैं।

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का ऐसे उठाएं लाभ

पंजाब में भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना का लाभ राज्य का हर निवासी उठा सकता है। इसके लिए आय की कोई सीमा नहीं है, ऐसे में परिवार के सभी लोग पात्र हैं। लोगों के पास आधार कार्ड या वोटर आईडी होना जरूरी है। मान सरकार के मुताबिक, यह योजना लगभग 65 लाख परिवारों (करीब 3 करोड़ लोगों) को कवर करती है।

प्रदेश के 900 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज कराया जा सकता है। लगभग 2300 से अधिक बीमारियों और इलाज इस योजना में शामिल हैं। इस योजना में कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी रोग और बड़ी सर्जरी भी मुफ्त में हो सकती है। योजना के लाभ उठाने के लिए अपने घर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा। साथ में आधार कार्ड या पंजाब का वोटर आईडी कार्ड रखना है। केंद्र में सरकारी ऑपरेटर आपका ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके बाद आपका सेहत कार्ड बना दिया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026