Bhagwant Mann सरकार ने पटियाला को दी कई सौगातें, पंजाब सीएम बोले- ‘लोगों का प्यार और विश्वास…’; 2027 मिशन पर कही यह बड़ी बात

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पटियाला में अब तक 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों से पूरी तस्वीर को बदल दिया है। सीएम बोले कि लोगों का प्यार और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: आप यानी आम आदमी पार्टी ने पिछले 4 सालों में पंजाब को समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। आप के सीनियर लीडर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के हर जिले को विकास से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में सीएम मान ने बीते दिन पटियाला ग्रामीण में विकास रैली में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पंजाब के निवासी अपने मुख्यमंत्री को देखने के लिए पहुंचे। रैली में सीएम मान ने 2027 को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

भगवंत मान सरकार ने पटियाला के हर क्षेत्र में किया विकास कार्य

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का एक-एक कदम हमारे सिर माथे। 2022 से लेकर अब तक 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों से पटियाला ग्रामीण की तस्वीर में ऐतिहासिक बदलाव आया है। खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे सहित हर क्षेत्र में जमीन पर काम हुआ है, जो आज हर गांव और हर घर में साफ दिखाई दे रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह विकास यहीं रुकने वाला नहीं है, आने वाले दिनों में जनता की भलाई के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, ताकि तरक्की की रफ्तार और तेज हो सके। लोगों का प्यार और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जो हमें दिन-रात मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। लोगों की सेवा करना ही आम आदमी की सरकार का मुख्य उद्देश्य है। मुझे पूरा विश्वास है कि 2027 में भी जनता काम की राजनीति पर भरोसा जताते हुए रंगला पंजाब बनाने वाली सरकार का ही साथ देगी। इंकलाब जिंदाबाद।’

सीएम भगवंत मान ने पीआरटीसी के बेड़े में शामिल की नई बसें

वही, इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पटियाला में परिवहन सिस्टम को मजबूत करते हुए पीआरटीसी के खेमें 250 नई बसों को शामिल किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘आज पटियाला में 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर पीआरटीसी के बेड़े में शामिल किया। यह केवल परिवहन सुविधाओं में सुधार नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।’

उन्होंने कहा, ‘इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगी और साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। आने वाले दिनों में 300 से अधिक और बसें पीआरटीसी के बेड़े में शामिल की जाएंगी। सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जो पंजाब को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं।’

Exit mobile version