---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार स्वास्थ्य सेक्टर पर दिखा रही गंभीरता, पंजाब बजट 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए आवंटित किए 2000 करोड़ रुपये

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार सभी नागरिकों को शानदार स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। 4 साल के कार्यकाल के दौरान सरकार ने हेल्थ सेक्टर पर काफी गंभीरता दिखाते हुए 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' को लोगों की भलाई के लिए पेश किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 18, 2026 12:25 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता में आए हुए 4 साल हो गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई आप नेता अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों को जनता के समक्ष रख रहे हैं। मान सरकार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क नेटवर्क, निवेश से लेकर कई अन्य क्षेत्रों पर भी बराबरी के साथ ध्यान दिया है। ऐसे में पंजाब के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मान सरकार ने सूबे के सभी नागरिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को शुरू किया था। ऐसे में अब सरकार ने पंजाब बजट 2026-27 में इसके लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किया है।

Bhagwant Mann सरकार सभी निवासियों को दे रही बेहतर हेल्थ सेवाएं

बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के जरिए प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। मान सरकार ने पिछले 4 सालों के दौरान नागरिकों को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया है। साथ ही सभी बड़ी सर्जरी को भी मुफ्त में उपलब्ध करवाया है। इस वजह से राज्य के सभी निवासियों को शानदार हेल्थ सर्विस मिल रही है। इसके अलावा, मान सरकार ने पूरे पंजाब में 500 से ज्यादा आम आदमी क्लीनिक खोले हैं, जहां पर सभी नागरिकों को फ्री में उपचार की सुविधा मिल रही है। ऐसे में आप सरकार लगातार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

सीएम भगवंत मान ने उद्योगपतियों तथा निवेशकों के साथ की गहन चर्चा

उधर, बीते दिन पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मोहाली में ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ का आयोजन किया। ऐसे में इस अहम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश-विदेश के उद्योगपतियों तथा निवेशकों के साथ गहन चर्चा की। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘हमारा मुख्य लक्ष्य पंजाब को निवेश, उद्योग और रोजगार का एक प्रमुख केंद्र बनाना है।’ ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट’ के दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब में निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि इन्वेस्टमेंट समिट 2026 सफल रहा, जो पंजाब और पंजाबियों के भविष्य को सुनहरे अक्षरों में लिखेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 18, 2026

Mohan Yadav

मार्च 18, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 18, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 18, 2026

मार्च 18, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 18, 2026