---Advertisement---

निवेश से लेकर कानून व्यवस्था और शिक्षा सुधार तक! CM Yogi Adityanath ने 9 साल में ऐसे बदली यूपी की तस्वीर

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में 9 वर्षों में यूपी की तस्वीर बदली है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर योगी सरकार ने अवसरों का द्वार खोले हैं। प्रदेश में हुआ भारी भरकम निवेश भी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 18, 2026 12:40 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: 18 मार्च का दिन यूपी वासियों के लिए बेहद खास है। आज ही के दिन लखनऊ में विधायक दल की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ को नेता चुना गया था। सीएम योगी ने 19 मार्च, 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जिसके बाद कांरवा लगातार जारी है।

आज सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन 9 वर्षों में यूपी की कानून व्यवस्था बदली है। प्रदेश में निवेश और एक्सप्रेसवे से हवाई अड्डे तक जैसे बुनियादी ढांचों के निर्माण से सूब की तस्वीर बदली है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जगत में भी व्यापक सुधार देखने को मिले हैं जो योगी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।

यूपी CM Yogi Adityanath ने 9 वर्षों में बदली सूबे की तस्वीर!

मार्च 2017 में यूपी की सत्ता में आई योगी सरकार ने 9 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है लॉ एंड ऑर्डर। यूपी में सख्त कानून व्यवस्था के आगे अपराधियों पर नकेल कसी जाती है। सीएम योगी के सत्ता में आने के बाद अब तक प्रदेश में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ है।

इसके साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल, व्यापारियों को अनुकूल परिस्थिति देने के साथ योगी सरकार कानून व्यवस्था को अपनी बड़ी उपलब्धि मानती है। इससे इतर शिक्षा जगत में योगी सरकार ने व्यापक सुधार किए हैं। सरकारी स्कूलों तक योजनाओं का सीधा लाभ, बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, मिड-डे मील व समय पर छात्रवृति का इंतजाम कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।

सूबे में भारी भरकम निवेश के साथ भी तस्वीर बदली है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब तक 50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये दर्शाता है कि कैसे यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। योगी सरकार की ओर से हर जनपद में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अन्य सरकारी अस्पतालों पर भी व्यवस्था दुरुस्त कर तस्वीर बदली जा रही है।

बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी को रफ्तार देते हुए आज यूपी सरकार ने कई एक्सप्रेस-वे निर्माण को गति दी है। अयोध्या से कुशीनगर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ तक हवाई अड्डे भी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाते हैं। इन सभी कार्यों को सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है।

नारी सशक्तिकरण के साथ रोजगार के अवसरों का सृजन!

योगी सरकार ने यूपी में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का काम किया है। मिशन शक्ति जैसे अभियान उनमें प्रमुख हैं जिनके माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर दिया गया है। कानून व्यवस्था दुरुस्त कर महिलाओं के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया है। महिलाओं के साथ सरकार युवाओं के हित को देखते हुए नीतियों का निर्माण करती है।

प्रदेश में प्राप्त लाखों करोड़ों के निवेश से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया है। रोजगार मेला का आयोजन कर सरकार युवाओं को उचित अवसर दिला रही है। इससे इतर युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से जोड़कर 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है, ताकि स्वरोजगार के माध्यम बढ़ें। ये दर्शाता है कि कैसे योगी सरकार ने सूबे की तस्वीर बदली है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026