---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के नशामुक्त पंजाब अभियान को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने 4.721 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार; जानें डिटेल

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार के नशामुक्त पंजाब अभियान को सफलता मिली है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 4.721 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 1, 2025 1:18 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार सत्ता संभालने के बाद से ही राज्य से नशे की समस्या को दूर करना चाहती है। इसके लिए भगवंत मान की अगुवाई में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। मान सरकार ने पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। मान सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान में पंजाब पुलिस भी पूरी ताकत के साथ अपना योगदान दे रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर नशे से जुड़ी पंजाब पुलिस को मिली सफलता की जानकारी साझा की है।

Bhagwant Mann सरकार के नशे के खिलाफ अभियान को मिली सफलता

पंजाब पुलिस प्रमुख डीजीपी ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में, काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने जालंधर से 4.721 किलोग्राम हेरोइन के साथ वंश कुमार निवासी दालम बटाला को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी वंश, दुबई स्थित अमृत दालम निवासी बटाला का सहयोगी है, जो जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का सहयोगी है।’

पंजाब पुलिस प्रमुख डीजीपी ने दी अहम जानकारी

डीजीपी ने अपनी पोस्ट में आगे बताया, ‘पुलिस थाना राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC), अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित पूरे गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर अडिग है।’

सीएम भगवंत मान नशे की समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

गौरतलब है कि पंजाब की आप सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मान सरकार ने पंजाब पुलिस को निर्देश दे रखा है कि किसी भी ड्रग तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मान सरकार उसकी अवैध संपत्ति को बुलडोजर से ध्वस्त कर रही है। इतना ही नहीं, पंजाब के युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालने में हर संभव मदद भी कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026