---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, अब पंजाब में बदल गई है खेती की तस्वीर; अन्नदाताओं की जीवनशैली में आएगा खास बदलाव

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खेती की तस्वीर बदलने की कोशिश की है। मान सरकार के इस फैसले से किसानों के जीवन-यापन में अहम बदलाव आ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2026 2:02 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी ईमानदारी और नेक इरादे के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मान सरकार ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों को विकसित करने पर फोकस किया है। आप सरकार ने एजुकेशन, शिक्षा, नशे की समस्या, निवेश और रोजगार के साथ अन्य मुख्य क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों का भी खास ध्यान रख रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।

Bhagwant Mann सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

पंजाब की भगवंत मान सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब में खेती की तस्वीर बदल गई है। सीएम मान के नेतृत्व में दिन के समय बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करके, किसानों का “दफ्तर” यानी खेत अब आम दफ्तरों की तरह ही सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है। जिसके चलते किसान अपना काम समय पर पूरा कर पा रहे हैं और शाम का कीमती समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। यह बदलाव महज एक सुविधा नहीं, बल्कि किसानों की जीवनशैली में आया एक बहुत बड़ा बदलाव है।

वहीं, बीते दिन सीएम मान ने अमृतसर साहिब के सर्किट हाउस में संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में पवित्र ग्रंथों की बेअदबी को रोकने के लिए ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2008’ में संशोधन पर चर्चा की गई। सीएम मान ने संत समाज के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में 13 अप्रैल को विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करके हमारी आस्था को ठेस पहुंचाने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाया बड़ा कदम

उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पिछले दिन मोगा जिले के धर्मकोट में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक सब-डिविजनल अस्पताल का नींव पत्थर रखा। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘यह परियोजना केवल एक इमारत नहीं, बल्कि लोगों को उनके अपने क्षेत्र में उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। सरकार द्वारा गांवों और छोटे शहरों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब के हर घर तक बेहतर इलाज पहुंचाना और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Rashifal 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Heatwave Alert 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 18, 2026