Bhagwant Mann सरकार ने पंजाब में बालाचौर–गढ़शंकर–होशियारपुर–दसूहा सड़क परियोजना की शुरुआत की, इन क्षेत्रों में मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार बुनियादी ढांचे को बेहतर करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने बालाचौर–गढ़शंकर–होशियारपुर–दसूहा सड़क परियोजना की शुरुआत की।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में बीते 4 सालों के दौरान बुनियादी ढांचे में काफी सुधार देखने को मिला है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य की 44 हजार से ज्यादा लंबी सड़कों की मरम्मत और और निर्माण किया है। ताकि सूबे के वासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। साथ ही मान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई शहरों को भी बेहतर सड़क मार्ग के जरिए जोड़ने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में आप सरकार ने बालाचौर–गढ़शंकर–होशियारपुर–दसूहा सड़क परियोजना की शुरुआत की है।

सीएम भगवंत मान ने सड़क परियोजना की आधारशिला रखी, इन क्षेत्रों को होगा लाभ

बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 99 करोड़ रुपये की बालाचौर–गढ़शंकर–होशियारपुर–दसूहा सड़क परियोजना की आधारशिला रखी है। 105 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर चंडीगढ़ को पठानकोट और जम्मू-कश्मीर से बालाचौर, होशियारपुर और दसूहा होते हुए जोड़ेगा। इससे जम्मू और दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम होगा और आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी और माता ज्वाला जी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। यह कदम संतुलित क्षेत्रीय विकास के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को और भी मजबूती प्रदान करता है।

इस सड़क परियोजना के माध्यम से राज्य के उत्तरी हिस्से में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मान सरकार ने इस रोड परियोजना के जरिए सड़क को चौड़ा और आधुनिक बनाने का प्रयास किया है। 2-लेन से 4-लेन में अपग्रेड किया गया है। साथ ही इससे ट्रैफिक जाम और यात्रा समय कम होगा। लोकल कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ ही क्षेत्रीय कारोबारों में भी इजाफा हो सकता है।

भगवंत मान सरकार ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में कर रही है कार्य

उधर, बीते दिनों सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर के निवासियों को बड़ा सौगात दी। मान सरकार ने होशियारपुर के शाम चौरासी क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘लोगों की भलाई और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए 516 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की।इनमें शहीद ऊधम सिंह मेडिकल कॉलेज और 300 बेड वाला आधुनिक अस्पताल, बच्चों के लिए 5 नई हाईटेक लाइब्रेरी, युवाओं के लिए नए खेल मैदान, सब-तहसील कॉम्प्लेक्स में आधुनिक पटवार वर्क स्टेशन और आंगनवाड़ी केंद्रों का अपग्रेडेशन शामिल है। सरकार ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में दिन-रात कार्य कर रही है।’

Exit mobile version