CM Bhagwant Mann ने शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, पंजाब सरकार विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने होशियारपुर जिले के शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र में निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बीते 4 सालों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई जरूरी क्षेत्रों के विकास पर भी ध्यान दिया है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की दिशा में लगातार प्रशंसनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सीएम मान ने पिछले दिन होशियारपुर जिले के शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के निवासियों को दीं कई सौगातें

पंजाब के होशियारपुर जिले के शाम चौरासी क्षेत्र में भगवंत मान सरकार ने विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अहम कदम उठाए हैं। मान सरकार के इन प्रयासों की बदौलत ही नागरिकों को उनके घरों के बिल्कुल नजदीक आसानी से बढ़िया हेल्थ सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

साथ ही सीएम मान ने 9.18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 30 बिस्तरों की क्षमता वाले एक आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी। यह स्वास्थ्य केंद्र ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला, एक्स-रे, टीकाकरण और मातृ-शिशु देखभाल आदि सहित सभी सुविधाओं से लैस है, जिससे इस क्षेत्र के 40 गांवों के निवासियों को लाभ मिलेगा।

भगवंत मान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में कर रही ऐतिहासिक कार्य

उधर, पंजाब की भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने होशियारपुर के निवासियों को बड़ी खुशखबरी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हो रहा है! मान सरकार होशियारपुर का मेडिकल कॉलेज बनाएगी, जिसका काम कांग्रेस सरकार की नाकामी के कारण रुका हुआ था। मान सरकार 418 करोड़ रुपये के बजट वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को अब 268 करोड़ रुपये में बनाएगी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इससे सीधे तौर पर 150 करोड़ रुपये की बचत होगी, जिसमें से 100 करोड़ रुपये आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। एसटीईएमआई यानी एसटी-सेगमेंट एलिवेटेड मायोकार्डियल इन्फार्क्शन प्रोजेक्ट के जरिए दिल की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की जान बचाने के लिए सराहनीय इंतजाम किए गए हैं।’

इसके अलावा, मान सरकार ने हेल्थ क्षेत्र को बेहतर करने के लिए कई जरूरी योजनाओं को लागू किया है। मान सरकार के इन प्रयासों के माध्यम से पंजाब के लोगों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

Exit mobile version