---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने पंजाब का भविष्य सुरक्षित कर दिया! नहर का पानी हर खेत तक पहुंचाया गया, खबर जानकर आप भी करेंगे प्रशंसा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्यवासियों के लिए बिना रुके विकास कार्यों को पूरा कर रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने प्रदेश में नहर का पानी हर खेत तक पहुंचाने का काम किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 15, 2026 2:22 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान प्रदेश को ‘रंगला पंजाब‘ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार कई नई-नई योजनाओं को ला रही है, ताकि राज्य के लोगों की बरकत हो सके। ऐसे में आप सरकार ने राज्य के भूजल को बचाने का शानदार प्रयास किया है। मान सरकार को पंजाब की सत्ता संभाले हुए 4 साल हो गए हैं। ऐसे में मान सरकार पिछली सरकारों की गलतियों को ठीक करने का काम कर रही है और प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है।

Bhagwant Mann सरकार ने किया यह बड़ा काम

आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया, ‘नहर का पानी हर खेत तक पहुंचाया गया, भूजल को बचाया गया, मान सरकार ने पंजाब का भविष्य सुरक्षित कर दिया! 70 वर्षों में पारंपरिक पार्टियों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई के लिए मान सरकार के अथक प्रयासों के परिणाम मात्र 4 वर्षों में ही दिखने लगे हैं, जिसकी सराहना स्वयं भारत की केंद्र सरकार ने भी की है। जल-समृद्धि के लिए विख्यात पंजाब के जल को बचाने हेतु मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है।’

सीएम भगवंत मान बोले- ‘पंजाब में 1.58 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है’

वहीं, बीते दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, ‘आज मोहाली में मैंने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026′ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। मैंने देश-विदेश से पंजाब की धरती पर पधारे उद्योगपतियों और निवेशकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह समिट महज एक औद्योगिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पंजाब के लिए आर्थिक विकास, रोजगार और निवेश के एक नए युग की शुरुआत है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मार्च 2022 से अब तक, पंजाब में 1.58 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे 5.5 लाख से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। हमारी नई औद्योगिक नीति के तहत, हम राज्य में एक व्यापार-अनुकूल माहौल सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि उद्यमी बिना किसी अनावश्यक बाधा के काम कर सकें। एक और अच्छी खबर टाटा ग्रुप का एक बड़ा स्टील प्लांट 20 मार्च से लुधियाना में अपना परिचालन शुरू करने जा रहा है। हमारा मुख्य लक्ष्य अपने युवाओं को नौकरी मांगने वालों से नौकरी देने वाला बनाना है। सरकार पंजाब के समग्र विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आइए, हम सब मिलकर एक ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करें।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026