Bhagwant Mann सरकार ने किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए किए ये अहम उपाय, अब अन्नदाताओं की दूर होंगी सभी चिंताएं

Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों के हित में भगवंत मान सरकार लगातार अहम फैसले ले रही है। ऐसे में मान सरकार ने अन्नदाताओं की जीवनशैली बेहतर बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों के लिए आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार अहम फैसले ले रही है। भगवंत मान सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की दिशा में कई सारी हितकारी योजनाओं को लागू किया है। पंजाब सरकार के इन निर्णयों से किसानों की लागत कम करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही भूजल बचाने और सिंचाई सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ऐसे में हाल ही में आप सरकार ने खास डिटेल साझा की है।

Bhagwant Mann सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई कार्य

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने खेतों तक नहर का पानी पहुंचाकर और दिन के समय बिजली उपलब्ध कराकर किसानों के जीवन को बेहतर बनाया है। अब किसान रात की चिंताओं से मुक्त हैं। ऐसे में कई किसान मान सरकार को फिर से लाने का भरोसा दिला रहे हैं। 4 सालों के दौरान मान सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई दमदार कदम उठाकर उन्हें अपना मुरीद बना लिया है।

सीएम मान ने कहा, ‘सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान वर्षों से बंद या गाद से भरी नहरों की सफाई कराई गई। पुरानी नहरों को दोबारा चालू किया गया, ताकि पानी सीधे खेतों तक पहुंचे। पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान नहर का पानी सिर्फ शुरुआती क्षेत्रों तक ही पहुंचता था। अब मान सरकार ने प्रयास किया कि नहर का पानी अंतिम छोर तक पहुंचे।’

सीएम भगवंत मान बोले- ‘किसी को भी बचाना हमारी पार्टी का एजेंडा नहीं’

उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसानों को ट्यूबवेल पर निर्भरता को कम करने का कार्य किया है। पंजाब में किसान ज्यादा भूजल पर निर्भर थे। नहर का पानी बढ़ाकर भूजल दोहन कम करने की कोशिश की गई। आप सरकार ने छोटी नहरों में कई नए चैनल बनाए। नहर नेटवर्क के विस्तार से किसानों को अपने खेतों में काफी सुविधा देखने को मिली। साथ ही फील्ड चैनल सिस्टम को मजबूत किया गया। सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई आसान बनाई, खासकर धान और गेहूं जैसी फसलों के लिए अब कम मेहनत करनी होगी।

वहीं, पिछले दिन पंजाब सीएम मान ने कहा, ‘मेरे लिए, पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर पंजाब में कोई भी कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह किसी भी पद पर हो, या कोई रिश्तेदार या रसूखदार व्यक्ति हो। किसी को भी बचाना हमारी पार्टी का एजेंडा नहीं है। नकद लेन-देन और रिश्वतखोरी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।’

Exit mobile version