---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की स्वास्थ्य क्रांति दिखा रही है अपना रंग, ‘आम आदमी क्लीनिक’ और बड़े अस्पतालों में सभी को मुफ्त मिल रहा है इलाज

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के सभी परिवारों को मुफ्त में इलाज, दवाइयां और टेस्ट की सुविधा प्रदान कर रही है। ऐसे में स्वास्थ्य क्षेत्र में मान सरकार की क्रांति अपना रंग दिखा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 29, 2026 2:11 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी बढ़िया सुविधाएं मिल रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार हेल्थ सेक्टर में क्रांति ला रही है। ऐसे में इसका प्रभाव भी दिखने लगा है। सूबे के सभी लोगों को मुफ्त में बेहतर इलाज मिल रहा है। इसके लिए आप सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई नए कदमों को उठाया है। ताजा उदाहरण ‘आम आदमी क्लीनिक’ का है। जी हां, मान सरकार ने हाल ही में 109 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया।

भगवंत मान सरकार नागरिकों को मुफ्त में दे रही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था

पंजाब की भगवंत मान सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब के सभी नागरिकों को बिना किसी परेशानी के मुफ्त में बेहतर और सही उपचार मिल सके। ऐसे में बीते दिन सीएम मान ने बताया, ‘आज ऐतिहासिक धरती फतेहगढ़ साहिब में हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ 109 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन कर उन्हें जनता की सेवा के लिए समर्पित किया।’

सीएम मान ने आगे कहा, ‘अब पूरे पंजाब में 990 क्लीनिक लोगों की सेहत संभाल के लिए तैयार हैं, जहां हर रोज हजारों लोगों को मुफ्त इलाज, दवाइयां और टेस्ट की सुविधा मिल रही है। हमारी सरकार हर पंजाबी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य साफ है कि कोई भी नागरिक इलाज से वंचित ना रहे। विरोधियों के पास कमियां निकालने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है और ना ही वे जनता के कामों के बारे में सोच रहे हैं। हमारी सरकार लगातार लोगों के लिए काम कर रही है और जनता की भलाई ही हमारी प्राथमिकता है।’

भगवंत मान सरकार आम आदमी क्लीनिकों के जरिए गांव तक पहुंचा रही हेल्थ सुविधाएं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के आम आदमी क्लीनिक काफी हद तक दिल्ली मॉडल जैसे ही हैं। जोकि आमतौर पर सुबह से दोपहर तक खुले रहते हैं। हर क्लीनिक में 1 डॉक्टर, 1 फार्मासिस्ट और 1 हेल्पर होता है। यहां पर डॉक्टर से मुफ्त जांच की सुविधा मिलती है। साथ ही करीब 80–100 तरह की दवाएं मुफ्त हैं। बेसिक टेस्ट जैसे- ब्लड, शुगर, बीपी आदि का पूरा इंतजाम होता है। जरूरत होने पर बड़े अस्पताल में रेफरल भी किया जा सकता है। मान सरकार इन क्लीनिकों के जरिए पंजाब के गरीब और मध्यम वर्ग को फ्री इलाज देना चाहती है। साथ ही सरकारी अस्पतालों पर भीड़ कम करना और गांव और कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना मुख्य मकसद हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026