DNP India Hindi

Bhagwant Mann सरकार नशा विरोधी अभियान को दे रही गति, पंजाब पुलिस ने 95 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार; इतने लोगों को भेजा नशामुक्ति केंद्र

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बड़े स्तर पर नशा विरोधी अभियान चला रही है। नशे के खिलाफ अभियान को 300 से अधिक दिन हो गए हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशों का पालन कर रही है और ड्रग तस्करों को लगातार पकड़ रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस ने रविवार को महत्वपूर्ण कामयाबी की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि नशा विरोधी अभियान के 343 वें दिन पुलिस ने कई स्थानो पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

Bhagwant Mann सरकार तेजी से चला रही है नशा विरोधी अभियान

पंजाब पुलिस ने बताया, नशा विरोधी अभियान के 343वें दिन राज्य में कई जगहों पर रेड मारी गई। इस दौरान 95 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही 12.3 किलोग्राम हेरोइन, 160 किलोग्राम अफीम की भूसी, 321 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2640 रुपये ड्रग मनी बरामद की। 343 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशे के आदी लोगों की संख्या 48096 हो गई है। वहीं, एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों की जांच की। इस दौरान 29 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया।

भगवंत मान सरकार ने शुरू किया ‘वॉर ऑन ड्रग्स 2.0’ अभियान

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ‘वॉर ऑन ड्रग्स 2.0′ अभियान शुरू कर चुकी है। आप की पंजाब यूनिट ने बताया, लंबी विधानसभा क्षेत्र से वॉर ऑन ड्रग्स 2.0 के तहत कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुड्डियां समेत गांव के चौकीदारों, अलग-अलग गांव की पंचायतों के प्रतिनिधियों, आप कार्यकर्ताओं और सिविल और पुलिस प्रशासन की एक ज़रूरी मीटिंग हुई।

मीटिंग के दौरान इस बात पर डिटेल में चर्चा हुई कि कैंपेन को कैसे आगे बढ़ाया जाए और इसे ग्राउंड लेवल पर और असरदार कैसे बनाया जाए।पंजाब सरकार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वॉर ऑन ड्रग्स 2.0’ अभियान चला रही है। ताकि पंजाब से नशे की समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। साथ ही पंजाब पुलिस ड्रग तस्करों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन लेते हुए उन्हें ध्वस्त कर रही है।

Exit mobile version