Bhagwant Mann: पंजाब की बरसों पुरानी नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए भगवंत मान सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि एएपी यानी आम आदमी पार्टी की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों की कमर तोड़ रही है। ऐसे में नशा-विरोधी अभियान के तहत पुलिस का एक्शन जारी है। पंजाब पुलिस ने जानकारी देते हुए अभियान की ताजा अपडेट साझा की है।
भगवंत मान सरकार को ‘नशा-विरोधी अभियान’ के तहत मिली बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस ने बताया, ‘नशा-विरोधी अभियान के तहत अपनी लगातार जारी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए, पंजाब पुलिस ने 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.04 किलोग्राम हेरोइन, 22 किलोग्राम पोस्त के छिलके, 388 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 800 रुपये की नशीले पदार्थों से मिली रकम बरामद की। 44 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया गया।’
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟏𝟔 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 116 drug smugglers and recovered 1.04 kilograms of heroin, 22 kilograms of poppy husk, 388 intoxicant… pic.twitter.com/FC2XqnK0BH
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 22, 2026
बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार को नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को 416 दिन हो गए हैं। ऐसे में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा कदम उठा रही है। गौरतलब है कि मान सरकार ने सूबे के ड्रग तस्करों पर सख्ती के साथ बड़े स्तर पर छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चलाया है। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई और हॉटस्पॉट इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है।
भगवंत मान सरकार ने अभियान को सफल बनाने के लिए उठाए ये कदम
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को सबसे पॉपुलर कैंपेन बना दिया है। इसमें सख्त एक्शन लेने के साथ ही प्रदेश के लोगों से नशा बेचने वालों की सूचना देने की अपील की गई है। साथ ही हेल्पलाइन और ऑनलाइन शिकायत सिस्टम भी शुरू किया गया है। सरकार ने युवाओं को खेल और रोजगार की ओर प्रेरित करना स्टार्ट किया है, ताकि पंजाब को विकसित राज्य बनाया जा सके।
वहीं, मान सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। मान सरकार ने प्रदेश के स्कूल–कॉलेजों में अवेयरनेस कैंपेन शुरू किया है। साथ ही गांव स्तर पर युवा क्लब और पंचायतों की भागीदारी को भी जगह दी है। इसके अलावा, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया है। यही वजह है कि मान सरकार का यह अभियान काफी तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहा है।






