---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी से की मुलाकात, एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले पंजाब आने का दिया न्योता

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों नीदरलैंड के दौरे पर हैं। ऐसे में उन्होंने ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी से मुलाकात की और उन्हें पंजाब आने का न्योता दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 21, 2026 2:47 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार ही नहीं, बल्कि खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने बीते 4 सालों के दौरान सूबे के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर तैयार किए हैं। साथ ही पंजाब में खेलों के लिए बुनियादी ढांचे को भी बेहतर किया है। सीएम मान इस वक्त नीदरलैंड के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम ने ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की।

भगवंत मान ने दिग्गज हॉकी खिलाड़ी को दिया पंजाब आने का निमंत्रण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर जानकारी देते बताया, ‘आज नीदरलैंड्स में ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मिलकर बहुत खुशी हुई। खेल जगत में उनका योगदान और उनके बेजोड़ कौशल की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘उनकी बेजोड़ यात्रा और अनुभव हमारे युवा खिलाड़ियों को बहुत प्रेरित करेंगे। उन्हें पंजाब आने का न्योता दिया गया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया है। वह हमारे खिलाड़ियों से मिलेंगे और आने वाली एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले उनका हौसला बढ़ाएंगे। पंजाब सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और हॉकी के सुनहरे दौर को वापस लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’

भगवंत मान सरकार ने स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को किया बेहतर

गौरतलब है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने खेलों को लेकर कई अहम कार्य किए हैं। ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। मान सरकार ने खेल बजट में भारी बढ़ोतरी की है। पहले खेल बजट 350 करोड़ रुपये था, उसे बढ़ाकर अब 1700 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मान सरकार ने सूबे के गांव-गांव में स्टेडियम और मैदान बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 3100 से ज्यादा स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।करीब 12000 से अधिक गांवों में खेल मैदान बनाने की योजना है।

साथ ही 3000 जिम और स्पोर्ट्स किट्स भी दिए जा रहे हैं। आप सरकार ने नई स्पोर्ट्स नीति 2023 को लागू किया है। इसके तहत खिलाड़ियों को नौकरी और पैसा दिया जा रहा है। ऐसे में ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले प्लेयर्स को 1 करोड़ तक इनाम मिलेगा। इसके अलावा, खिलाड़ियों को पीसीएस और डीएसपी जैसी सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026