---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं को कर रही है मजबूत, बच्चों की तरक्की से पंजाब के विकास को मिलेगी रफ्तार

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं को बेहतर कर रही है। स्कूली बच्चों को बढ़िया सुविधाएं मिलेंगी, तो पंजाब के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 4, 2026 3:36 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने पर खास जोर दे रही है। इसी कड़ी में आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके सरकारी स्कूलों की बढ़िया व्यवस्था और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को दिखाया है। आप पंजाब ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बच्चों की तरक्की का आधार पढ़ाई है और इस आधार को मजबूत करने के लिए मान सरकार न सिर्फ सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को बेहतर बना रही है, बल्कि बच्चों के लिए सुविधाओं के मामले में भी कोई कमी नहीं छोड़ रही है। देखिए, इस भाई ने स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के लिए सीएम मान को कैसे धन्यवाद दिया।’

Bhagwant Mann सरकार शिक्षा क्षेत्र में कर रही कई कार्य

मालूम हो कि पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने सूबे की एजुकेशन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई योजनाओं को शुरु किया है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में स्कूल ऑफ एमिनेंस को स्टार्ट किया गया है। मान सरकार ने 118 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को अत्याधुनिक, भविष्य के लिए तैयार संस्थानों में अपग्रेड किया है, जहां स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और लैब की सुविधा है।

इसके अलावा, आप सरकार ने पंजाब के स्कूलों के लिए ‘खेल पिटारा’ पहल को शुरू किया है। सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 3-8 साल के बच्चों के लिए लगभग 9.3 करोड़ रुपये की लागत से खेल-खेल में सीखने के लिए खेल पिटारा किट वितरित की गई हैं।

सीएम भगवंत मान किसानों को दी बड़ी सौगात

वहीं, बीते दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया, ‘वजीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में 300 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘कारगिल’ के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार प्लांट का उद्घाटन हुआ है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस बड़े प्रोजेक्ट से हमारे डेयरी किसानों की आय में वृद्धि होगी और पंजाब के युवाओं के लिए सैकड़ों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आगामी ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेंस्टर्स’ समित 2026 से पहले यह औद्योगिक क्षेत्र में हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। हम फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026

Mojtaba Khamenei

मार्च 4, 2026