Bhagwant Mann सरकार पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए प्रयासरत, छात्रों की भलाई के लिए उठाए ये कदम

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सूबे की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। मान सरकार पंजाब के एजुकेशन के स्तर को ग्लोबल लेवल पर उठाना चाहती है।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: किसी भी राज्य या देश के विकास के लिए उसका शिक्षित होना बेहद जरूरी है। साथ ही अगर स्कूली छात्रों को सामान्य के साथ आधुनिक तकनीकों की जानकारी नहीं है, तो भी भविष्य में उस प्रदेश में कई तरह की दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं। यही वजह है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने 4 सालों के कार्यकाल के दौरान सूबे की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करने पर खास फोकस किया है। प्रदेश के एजुकेशन सिस्टम को सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने के लिए एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

भगवंत मान सरकार पंजाब के एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘पंजाब सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सिंगापुर और फिनलैंड जैसे देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है, ताकि उन्हें विश्व-स्तरीय शिक्षा प्रणालियों से परिचित कराया जा सके।’

एएपी सरकार ने पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े कदम उठाए हैं। इसमें सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता, डिजिटल शिक्षा और टीचरों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है। मान सरकार ने शिक्षा क्रांति अभियान के माध्यम से लगभग 2000 करोड़ रुपये की लागत से 12000 सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया है। इसमें नए कमरे, हाई-स्पीड वाईफाई, साफ पेयजल, स्मार्ट इंटरएक्टिव पैनल और आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

भगवंत मान सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए उठाए ये साहसिक कदम

आपकी जानकारी में बढ़ोतरी के लिए बता दें कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ा बजट आवंटित किया है। 2025-26 बजट में शिक्षा को कुल खर्च का लगभग 12 फीसदी हिस्सा दिया गया। इसके अलावा, मिशन समरथ जैसे कार्यक्रम के तहत लाखों छात्रों की पढ़ाई और सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर काम किया गया है। इस अभियान से सूबे के लाखों छात्रों की सीखने के परिणामों में सुधार हुआ है।

वहीं, मान सरकार ने ग्लोबल मानकों के साथ छात्रों के लिए डिजिटल एजुकेशन सिस्टम को पेश किया है। ऐसे में स्टूडेंट्स को स्मार्ट क्लास, आधुनिक साइंस लैब और ई-लर्निंग सिस्टम को बढ़ावा दिया है। उधर, पूरे पंजाब में स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत की गई है। इससे अब छात्रों को निजी स्कूलों की तरह ही सभी आधुनिक और बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं।

Exit mobile version