CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। चाहे वह नशे के खिलाफ जारी अभियान हो या फिर अपराध के खिलाफ, CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान की बात करें तो बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
इसके अलावा राज्य में नशे में काफी कमी देखी जा रही है। अपराध की बात करें तो पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी तक 29 हजार से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और लगातार छापेमारी जारी है। इसी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
दरअसल पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से, चिन्हित स्थानों पर लक्षित छापों के माध्यम से गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 552 छापे मारे गए। 276 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟏𝟓 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations.
✔️ 552 raids conducted
✔️ 276 individuals detained
✔️ 8 proclaimed… pic.twitter.com/UTGMRXERv4— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 15, 2026
8 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 11 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 29,385 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर भी कॉल कर सकते है।
नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का एक्शन
गौरतलब है कि अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा हर रोज बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदी की जा रही है। जो अपने आप में दर्शाता है कि कैसा CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।
सबसे खास बात है कि हर रोज बड़ी संख्या में अपराधियों और ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। सीएम मान के नशा मुक्त पंजाब के सपने को रफ्तार मिल रहा है।
