---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की खेल क्रांति, पंजाब के हर गांव में तेजी से बन रहे शानदार और आधुनिक खेल के मैदान; युवाओं को होगा फायदा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के युवाओं को खेलों पर ध्यान देने के लिए आकर्षित कर रही है। ऐसे में सरकार पंजाब के हर गांव में तेजी से शानदार और आधुनिक खेल के मैदानों का निर्माण कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2026 1:16 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने अपने 4 सालों के कार्यकाल के दौरान जो भी विकास कार्य किए हैं, वो सबके सामने हैं। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पानी, बिजली, निवेश के साथ ही बुनियादी जरूरतों को भी बेहतर किया है। सीएम मान ने सूबे के युवाओं को खेलों से जोड़ने का भी अहम प्रयास किया है। सरकार ने पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। उनका मुख्य फोकस युवा प्रतिभाओं को आगे लाना और गांव स्तर तक खेल संस्कृति को मजबूत करना रहा है।

Bhagwant Mann सरकार हर गांव में बना रही है खेल का मैदान

आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में बताया, ‘खेलों की ओर युवाओं का रुझान, हर गांव में बन रहे हैं खेल के मैदान! मान सरकार के नेतृत्व में अब युवा खेलों से जुड़ रहे हैं। पूरे पंजाब के हर गांव में लगभग 3100 शानदार और आधुनिक खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से लगभग 2700 मैदानों का काम जून तक पूरा हो जाएगा।’

मान सरकार ने राज्य में खेलों से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया है। इसी कड़ी में सरकार ने स्टेडियमों और खेल मैदानों का नवीनीकरण का काम किया है। गांवों में नए खेल ग्राउंड और जिम की स्थापना की जा रही है। स्कूलों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ खेल अभियान के तहत प्रदेशभर के लाखों खिलाड़ियों को भागीदारी के लिए मंच दिया जा रहा है। अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले प्लेयर्स को विजेता बनने के बाद नकद इनाम दिया जा रहा है।

सीएम भगवंत मान बोले- ‘पंजाब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गत दिवस चंडीगढ़ में प्रदेश की खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े प्रयासों पर मीडिया के साथ विस्तार से बातचीत की। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘पंजाब की खेल विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई खेल नीति लागू की गई और रिकॉर्ड तोड़ खेल बजट पेश किया। पहली बार पंजाब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। यह राज्य के बच्चों में हॉकी के प्रति नया जोश और जज्बा पैदा करने वाला बड़ा मंच साबित होगा।’

उन्होंने कहा, ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जरिए लाखों युवाओं को खेलों से जोड़ा गया है और पूरे राज्य में खेल मैदान, जिम बनाए जा रहे हैं तथा स्पोर्ट्स किट्स भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। खिलाड़ियों के लिए डाइट अलाउंस दोगुना किया गया है और कोचों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है। पंजाब को खेलों में नंबर वन बनाना और युवाओं को नशे से दूर रखकर उनका भविष्य मजबूत करना ही हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

NHAI

मार्च 25, 2026

New Income Tax Rule 2026

मार्च 25, 2026

Viral Video

मार्च 25, 2026

Rishikesh Viral Video

मार्च 25, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 25, 2026

OnePlus Shutdown

मार्च 25, 2026