---Advertisement---

गेहूं की रिकॉर्ड खरीदारी कर रही Bhagwant Mann सरकार! लाखों मीट्रिक टन फसल के बदले करोड़ों का भुगतान कर किसानों को दिया तोहफा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मंडियों में गेहूं की रिकॉर्ड खरीदारी कर किसानों को सशक्त करने का काम कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 20, 2026 4:07 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसानों को सशक्त करने की दिशा में पंजाब सरकार लगातार फ्रंटफुट से मोर्चा संभाल रही है। इसी क्रम में गेहूं खरीदारी सुनिश्चित कर अन्नदाताओं को तोहफा दिया जा रहा है। आंकड़ों की मानें तो भगवंत मान सरकार द्वारा अब तक पंजाब की मंडियों में 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी सुनिश्चित की जा चुकी है। इसके बदले किसानों के खाते में अब तक 1800 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि भेजी जा चुकी है। ये दर्शाता है कि कैसे भगवंत मान सरकार गेहूं खरीदारी की दिशा में रिकॉर्ड स्थापित कर किसानों को सशक्त कर रही है।

मंडियों में गेहूं की रिकॉर्ड खरीदारी कर रही Bhagwant Mann सरकार

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित सरकारी मंडियों में गेहूं की खरीदारी बड़े पैमाने पर हो रही है। सरकार किसानों की प्रत्येक सुविधा का ख्याल रख रही है।

इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने अहम जानकारी साझा की है। गेहूं खरीदारी को लेकर मंत्री ने कहा है कि मैंने अभी फतेहगढ़ साहिब की मंडी का दौरा किया है। गेहूं की रिकॉर्ड खरीदारी भगवंत मान सरकार द्वारा की जा रही है। सरकार के मुताबिक पंजाब की मंडियों में अब तक 39 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है। इसमें 34 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। इसके बदले किसानों के खातों में 1818 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। ये किसानों के लिए एक तोहफा के समान है जो उन्हें सशक्त करने का काम करेगा।

किसानों को सशक्त कर विकास को नई दिशा दे रहा शासन

पंजाब में अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली कृषि जगत में सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी है। शासन स्तर से किसानों को सशक्त कर विकास को नई दिशा दी जा रही है। अन्नदाताओं के लिए कृषि यंत्र, खाद-बीज, सिंचाई के लिए नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित करना ये सारे प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसकी बदौलत किसान सशक्त हो रहे हैं और रंगला पंजाब की नींव को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं। साथ ही भगवंत मान सरकार के प्रयासों की सराहना भी चहुंओर की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Heatwave Alert 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Fatehpur Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 20, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 20, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 20, 2026