---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की नीतियों से ग्रामीण इलाकों में दुरुस्त हुई व्यवस्था! नहरी पानी से लेकर पक्की सड़कें तक बदल रहीं तस्वीर

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों से पंजाब के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल गई है। ग्रामीण इलाकों में आज चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और परिवहन समेत सभी क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 20, 2026 12:31 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में ग्रामीण इलाकों की तस्वीर लगातार बदलती नजर आ रही है। इसकी प्रमुख वजह है भगवंत सरकार का प्रयास जो सूबे में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर सभी तरह के इंतजाम कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से लेकर कनेक्टिविटी, कृषि जगत का विकास व अन्य पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

ग्रामीण इलाकों में नहरी पानी की पहुंच किसानों को और संपन्न बना रही है। सड़कों का लगातार निर्माण होना कनेक्टिविटी को रफ्तार देकर संभावनाओं के द्वार भी खोल रहा है। ये सब कुछ भगवंत मान सरकार की कुशल नीतियों के कारण संभव हो सका है। शासन की नीतियों के बल पर ही रंगला पंजाब की नींव मजबूत की जा रही है।

ग्रामीण इलाकों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार पंजाब के ग्रामीण इलाकों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रही है। इस क्रम में कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान है। भगवंत मान सरकार की ओर से 44000 किमी नए रोड निर्माण का लक्ष्य है। इसके तहत टूटी-फूटी व छूटी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार जनता से जुड़ी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नीतियां बना रही हैं। इसी क्रम में कृषकों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

नहरी पानी की पहुंच हर खेत तक सुनिश्चित कराई जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि किसानों को फसलों की सिंचाई में मदद मिल सके। इसके साथ ही भगवंत मान सरकार नहरी पानी को खेतों तक पहुंचा कर भूजल संरक्षण पर भी जोर दे रही है। आलम ये है कि जमीनी स्तर पर हुए कार्यों ने गांवों को विकास के मामले में शहरों के बराबर ला खड़ा किया है।

आधुनिक सुविधाओं के विस्तार ने बदली गांवों की तस्वीर!

पंजाब के गांवों की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं के विस्तार ने पूर्णत: बदल दी है। आज पंजाब के ग्रामीण इलाकों में त्वरित चिकित्सा सुविधा हासिल करने के लिए आम आदमी क्लीनिक बन गए हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की मदद से ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों को 10 लाख रुपए सालाना का हेल्थ कवर उपलब्ध है।

इससे इतर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। किसानों को ध्यान में रखते हुए उनके फसलों की बुआई, सिंचाई और कटाई आदि के लिए प्रबंध किए गए हैं। कनेक्टिविटी पर भी भगवंत मान सरकार का पूरा जोर है। इन सारे प्रयासों ने मिल कर पंजाब के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 20, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 20, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 20, 2026

Rewa Viral Video

फ़रवरी 20, 2026

India AI Impact Summit 2026

फ़रवरी 20, 2026

Mohsin Naqvi

फ़रवरी 20, 2026