---Advertisement---

किसानों से लेकर खिलाड़ियों, छात्रों तक का बढ़ा मनोबल! Bhagwant Mann सरकार ने खोले संभावनाओं के द्वार, हुआ जबरदस्त फायदा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों से लेकर खिलाड़ियों, छात्रों समेत सभी वर्गों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 24, 2026 3:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए मान सरकार द्वारा नीतियां बनाई जा रही हैं। इस क्रम में किसानों से लेकर छात्र, महिला, बुजुर्ग व्यवसायी समेत सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। आज सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इससे जुड़े आंकड़े भी साझे किए हैं। सीएम भगवंत मान ने बताया कि उनकी सरकार ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी थी। इतना ही नहीं मान सरकार द्वारा 9 ओलंपिक पदक विजेताओं को डीएसपी की नौकरी भी दी गई। इससे इतर भी तमाम ऐसे कदम उठाए गए जो खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं।

खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं के द्वार खोल रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार पंजाब में खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं के तमाम नए द्वार खोल रही है, ताकि क्रीडा जगत नई ऊंचाई हासिल कर सके।

इस क्रम में सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि “पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को 100 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं। इससे इतर वर्ष 2026-27 के लिए 1791 करोड़ आरक्षित की गई है। सरकार ने विभिन्न खेलों के लिए कोच की संख्या 500 से बढ़कर 2458 तक की है। पंजाब में एशियाई हॉकी ट्रॉफी (पुरुष) की मेजबानी होगी और प्रतियोगिताएं अक्टूबर में आयोजित की जाएंगी। इसमें पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और चीन की टीमें भाग लेंगी। ये कदम हॉकी को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

सरकार के ये प्रयास खिलाड़ियों के लिए लगातार खुल रहे संभावनाओं के द्वार को दर्शाते हैं।

किसानों का भी मनोबल बढ़ा रही पंजाब सरकार!

राज्य के किसानों का मनोबल भी पंजाब सरकार द्वारा बढ़ाया जा रहा है। किसानों के खेतों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित कर सरकार उन्हें संजीवनी देने का काम कर रही है। इतना ही नहीं, मान सरकार द्वारा किसानों तक खाद-बीज व कृषि यंत्रों की पहुंच भी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही फसलों की खरीदारी कर समय पर भुगतान किया जा रहा है। ये सारे कदम किसानों का मनोबल बढ़ा रहे हैं और पंजाब में कृषि जगत नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 March 2026

मार्च 24, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 24, 2026

कल का मौसम 25 March 2026

मार्च 24, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 24, 2026

Noida International Airport

मार्च 24, 2026

Kanpur Viral Video

मार्च 24, 2026