---Advertisement---

नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर सख्त हुई Bhagwant Mann सरकार! अभियान के 388वें दिन भी तस्करों पर जमकर कसी गई नकेल

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरी सख्ती के साथ तस्करों से निपट रही है। इस क्रम में आज नशा विरोधी अभियान के 388वें दिन भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 25, 2026 1:06 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में शासन सख्ती से काम कर रहा है। इस कड़ी में नशा विरोधी अभियान को गति दी जा रही है। इस अभियान के 388वें दिन भी भगवंत मान सरकार ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नकेल कसी है। पंजाब पुलिस की ओर से अभियान के 388वें दिन की गई कार्रवाई से जुड़ी डिटेल साझा की गई है। इसके तहत पुलिस ने 100 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की है। सीएम भगवंत मान का सख्त निर्देश है कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करे।

नशा विरोधी अभियान के 388वें दिन भी हुई सख्त कार्रवाई!

पंजाब पुलिस ने आज नशा विरोधी अभियान के 388वें दिन भी तस्करों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है।

पुलिस की ओर से इस संदर्भ में आंकड़े भी साझा किए गए हैं। इसके तहत कुल 104 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने 666 ग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम, 5 किलोग्राम पोस्त की भूसी और 557 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके साथ ही 55297 रुपए की ड्रग मनी तस्करों के पास से बरामद की गई है। ये दर्शाता है कि कैसे पुलिस के जवान लगातार पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई को गति दे रहे हैं।

तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपट रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपट रही है। इस दिशा में हर रोज़ पुलिस की कार्रवाई देखने को मिलती है। एक साल से ज्यादा समय से पुलिस नशा विरोधी अभियान को गति दे रही है। इस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी हो चुकी है जो भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता को दर्शाती है। मान सरकार की कोशिश है कि कैसे भी कर पंजाब को नशे की चंगुल से बाहर निकाल कर युवाओं के सुरक्षित भविष्य की नींव डाली जाए। इस दिशा में हर दिन पुलिस कार्रवाई सामने आते है और तस्करों के खिलाफ नकेल कसी जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

NHAI

मार्च 25, 2026

New Income Tax Rule 2026

मार्च 25, 2026

Viral Video

मार्च 25, 2026

Rishikesh Viral Video

मार्च 25, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 25, 2026

OnePlus Shutdown

मार्च 25, 2026