Bhagwant Mann: पंजाब में 65 साल की महिला ने हेल्थ कार्ड की मदद से कैंसर से जीती जंग, मरीज के बेटे ने सरकार का जताया आभार

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का सूबे के निवासी जमकर फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में हेल्थ कार्ड की मदद से 65 साल की महिला ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे दी।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google-एएपी पंजाब का X Account

Bhagwant Mann: पंजाब में सभी परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा है। भगवंत मान सरकार का हेल्थ कार्ड अब सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पंजाब के बाहर भी लोकप्रिय हो रहा है। सूबे के लोग इस मुफ्त सेवा के जरिए बढ़िया हेल्थ सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। अब तक सैंकड़ों मरीज फ्री उपचार के जरिए ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक ऐसे मरीज की जानकारी साझा की है, जोकि कैंसर जैसी बीमारी को हराकर जिंदगी की लड़ाई जीती है।

भगवंत मान सरकार के हेल्थ कार्ड की मदद से बुजुर्ग महिला ने जीती जिंदगी से जंग

आप की पंजाब यूनिट ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया, ’65 साल की महिला ने हेल्थ कार्ड की मदद से कैंसर से जंग जीती! मान सरकार द्वारा दी गई हेल्थ कार्ड सुविधा की बदौलत, संगरूर के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में पूरा इलाज मुफ्त हुआ; टैक्सी ड्राइवर बेटे ने लगभग 8 लाख रुपये की मदद के लिए मान सरकार का धन्यवाद किया।’

गौरतलब है कि पंजाब में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, जिसे आम तौर पर सेहत कार्ड कहा जाता है, एक हेल्थ इंश्योरेंस योजना है, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार ने शुरू किया है। इस योजना के जरिए पंजाब के निवासियों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज प्रति साल मिलता है। लोग इलाज के लिए सूबे के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में जा सकते हैं। इस स्कीम से अब तक करीब 65 लाख परिवार और 3 करोड़ लोग कवर हो चुके हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई इनकम सीमा नहीं है, ऐसे में सभी लोग इसका फायदा ले सकते हैं।

भगवंत मान सरकार का हेल्थ कार्ड संजीवनी से कम नहीं

वहीं, आप की पंजाब यूनिट ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट के जरिए योजना के एक अन्य लाभार्थी के बारे में बताया, ‘मान सरकार का 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड जरूरतमंदों के लिए किसी ‘संजीवनी’ से कम नहीं है। इस हेल्थ कार्ड की मदद से, एक बुज़ुर्ग की जान मुफ्त एंजियोग्राफी के जरिए बचाई गई, जो अपना इलाज करवाने में असमर्थ थे। मौत के मुंह से वापस लौटे इस बुज़ुर्ग नागरिक ने लोगों की सेहत के बारे में सोचने के लिए मान सरकार का आभार व्यक्त किया।’

बता दें कि भगवंत मान सरकार ने हेल्थ कार्ड योजना का जुलाई 2025 में ऐलान किया था। इसके बाद अक्तूबर में इसके पहले चरण को लागू किया गया। जबकि जनवरी 2026 से मुफ्त हेल्थ योजना को पूरे पंजाब में लागू कर दिया गया है।

Exit mobile version