---Advertisement---

शहरों से ग्रामीण इलाकों तक दुरुस्त हुई सड़कें! Bhagwant Mann सरकार की नेक पहल ने बदली पंजाब की तस्वीर, जमकर हो रही प्रशंसा

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में सड़कों का निर्माण कर सूबे की तस्वीर बदल रही है। इससे संभावनाओं के द्वार भी खुल रहे हैं जो पंजाब की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 25, 2026 5:38 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में कनेक्टिविटी को तगड़ी गति मिली है। इसका पुख्ता प्रमाण शहरों से ग्रामीण इलाकों तक की दुरुस्त सड़के हैं। भगवंत मान सरकार ने पिछली सरकारों द्वारा कागजों पर बनाई गई सड़कों को मूर्त रूप देकर इसे लोगों के लिए सुगम बना दिया है। इससे आवागमन आसान हुआ है और लोग सुविधाजनक तरीसे से अपना सफर पूरा कर पा रहे हैं। भगवंत मान सरकार की इस नेक पहल से कनेक्टिविटी को भी गति मिली है। इसको लेकर पंजाब के लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। दुरुस्त सड़कें लोगों के लिए संभावनाओं के द्वार भी खोल रही हैं जिसका अनुकूल असर इकोनॉमी पर भी पड़ रहा है।

शहरों से ग्रामीण इलाकों तक सड़कों को दुरुस्त कर रही Bhagwant Mann सरकार! 

मान सरकार पंजाब में शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की सड़कों को दुरुस्त करने का काम कर रही है।

इसकी तस्वीरे आप पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की गई हैं। वर्तमान शासन की ओर से बताया गया है कि कैसे भगवंत मान की सरकार ने पिछली सरकारों द्वारा केवल कागजों पर बनाई गई सड़कों को मूर्त रूप देकर लोगों के लिए सुगम बना दिया है। इस नेक पहल ने एक ऐसा माहौल बना दिया है जिसको लेकर लोग जमकर सीएम मान की प्रशंसा कर रहे हैं। शहरों से ग्रामीण इलाकों तक की दुरुस्त सड़कें लोगों के लिए संभावनाओं के द्वार भी खोल रही हैं। सरकार का विशेष ध्यान इस बात पर है कि सभी जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाए और जहां सड़कें नहीं हैं वहां नए मार्ग निर्माण कर लोगों का आवागमन आसान किया जाए।

सड़कों का निर्माण कर संभावनाओं के द्वार खोल रही सरकार!

भगवंत मान सरकार सूबे में सड़कों का निर्माण कर संभावनाओं के द्वार खोल रही है। ग्रामीण इलाकों की शहरों से कनेक्टिविटी लोगों का आवागमन आसान कर रही है। दूसरी ओर लोग शहरों से जुड़कर तमाम तरह के व्यवसायिक क्रिया कलापों को बढ़ावा दे रहे हैं। इतना ही नहीं, शहरों में भी दुरुस्त सड़कें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ उद्योग के तमाम अवसरों का सृजन होता है। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार पूरी प्राथमिकता के साथ ग्रामीण इलाकों से शहरों तक सड़कों का जीर्णोद्धार करने में जुटी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 26, 2026

Punjab News

जून 26, 2026

Punjab News

जून 26, 2026

Punjab News

जून 26, 2026

Punjab News

जून 26, 2026

Rashifal 27 June 2026

जून 26, 2026