---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के प्रयासों से बेहतर हो रहा किसानों का भविष्य! नहरी सिंचाई प्रणाली में सुधार कर बदली कृषि जगत की तस्वीर

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आज किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकार लगातार नहरी सिंचाई प्रणाली को बेहतर कर रही है, ताकि कृषकों तक सीधा लाभ पहुंच सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 25, 2026 1:49 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में कृषि जगत की तस्वीर बदली है। किसानों की आमदनी पहले से बेहतर हुई है। फसलों की सिंचाई से लेकर उत्पाद की कीमत तक में सरकार ने इजाफा किया है। ये सब कुछ संभव हो सका है भगवंत मान सरकार के प्रयासों की बदौलत। मान सरकार ने किसानों को प्राथमिकता देते हुए कई खास नीतियां बनाई हैं।

नहरी सिंचाई प्रणाली को बेहतर करना उनमें से एक है। इसके लिए भगवंत मान सरकार पूरजोर कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने खुद जानकारी दी है कि वे पंजाब के जल और किसानों से संबंधित एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। इसका उद्देश्य कृषि में भविष्य को और बेहतर बनाना है।

किसानों से संबंधित बड़ा ऐलान करेगी Bhagwant Mann सरकार!

पंजाब की मान सरकार आज किसानों से संबंधित बड़ा ऐलान करने वाली है। किसानों को प्राथमिकता देने वाले सीएम भगवंत मान ने खुद एक्स पोस्ट साझा कर इस संबंध में जानकारी दी है।

सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “आज हम पंजाब के जल और किसानों से संबंधित एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य पंजाब की नहर सिंचाई प्रणाली में सुधार करना और कृषि के भविष्य को बेहतर बनाना है। फिरोजपुर फीडर की रीलाइनिंग का काम पूरी तेजी से चल रहा है। इससे पानी की काफी बचत होगी और किसानों को लाभ मिलेगा। हम जल्द ही इसकी विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।” ये दर्शाता है कि सरकार किसानों को कुछ बड़ी सौगात दे सकती है।

नहरी सिंचाई प्रणाली में सुधार कर बदली कृषि जगत की तस्वीर!

मान सरकार ने पंजाब में नहरी सिंचाई प्रणाली में सुधार कर कृषि जगत की तस्वीर बदली है। दूर-दराज के इलाकों में जहां पानी का अभाव था। किसानों की फसल सिंचाई बिना सूख जाती थी। वहां भी धीरे-धीरे नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित हो रही है। भगवंत मान सरकार लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर नहरी पानी की पहुंच को तेजी से विस्तार दे रही है।

इसका असर ये है कि किसानों को अब फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूब वेल या अन्य माध्यमों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। इससे इतर भूजल संरक्षण मुहिम को भी सफलता मिल रही है। भगवंत मान सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब के किसान सशक्त रहें और सूबे के विकास में अधिक से अधिक योगदान देकर इसकी नींव और मजबूत करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Buxar Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Ghaziabad News

फ़रवरी 25, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 25, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 25, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026