ग्रामीण से शहरी इलाकों तक सड़कों का जाल बिछा रही Bhagwant Mann सरकार! कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर खोल रही अवसरों के द्वार

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक सड़कों का जाल बिछा रही है। नई सड़कें लोगों के लिए संभावनाएं के द्वार खोल रही हैं जिसका असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में सड़कों का जाल बिछा है। शहरों में जहां आबादी वाले इलाकों की पहुंच एक्सप्रेसवे तक सुनिश्चित की गई है। वहीं गांवों को शहरों से जोड़ने की दिशा में तमाम सड़कें बनाई गई हैं। ऐसा करते हुए भगवंत मान सरकार ग्रामीण इलाकों में अवसरों के द्वार खोल रही है। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिल रहा है। भगवंत मान सरकार की पहल का ये असर है कि लोग आसानी से अपना सफर पूरा कर पा रहे हैं। पर्यटकों का आवागमन भी सुविधाजनक और सुरक्षित हो गया है जिससे सरकार के पहल की तारीफ हो रही है।

ग्रामीण से शहरी इलाकों तक सड़कों का जाल बिछा रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार पंजाब में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक सड़कों का जाल बिछा रही है। आप पंजाब के आधिकारिक हैंडल से इस संंदर्भ में जानकारी साझा की गई है।

तस्वीरों में नई सड़कों का निर्माण होता नजर आ रहा है। भगवंत मान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष जोर है। मुख्यमंत्री के दफ्तर से जुड़ी टीम लगातार सड़कों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रही है। इसी क्रम में ऐतियाना, बराइच, ग्रन्थगढ़, गुरदासपुर के रूरा बुट्टर, रत्तोवाल, रत्तोवाल-अब्बूवाल लिंक रोड, बरनाला तक निरीक्षण हुआ है। अधिकारियों को सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ग्रामीण से शहरी इलाकों तक सड़कों का निर्माण जारी है, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर खोल रही अवसरों के द्वार

सरकार सड़कों का निर्माण कराते हुए कनेक्टिविटी को रफ्तार दे रही है। इस क्रम में अवसरों के द्वार भी खुल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सड़कों का दुरुस्त होना लोगों का आवागमन आसान कर रहा है। इतना ही नहीं, नई सड़कें लोगों के लिए अवसरों के द्वार खोल रही हैं। सड़क के निकट नए रेस्तरा, शिक्षण और चिकित्सकीय संस्थान समेत अन्य प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं। शहरों में भी यही स्थिति है और नई सड़कें लोगों के लिए तमाम अवसरों के द्वार खोल रही हैं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है।

Exit mobile version