Bhagwant Mann सरकार ने छोड़ी अमिट छाप! ग्रामीण ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित कर खोल रही संभावनाओं के द्वार, खिलाड़ियों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पारंपरिक खेलों का बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसी क्रम में लुधियाना के किला रायपुर में आयोजित ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनने सीएम भगवंत मान खुद पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया।

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब में ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों को सरकार बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में अबकी बार और धूम-धाम के साथ किला रायपुर में आयोजित होने वाले आलंपिक खेलों का आयोजन हुआ है। भगवंत मान सरकार ने लुधियाना के प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन कर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। जिस पारंपरिक खेलों से लोग दूर हो रहे हैं। उन्हें बढ़ावा देकर भगवंत मान सरकार ने पंजाब की संस्कृति और साझा विरासत को बढ़ावा दिया है। इससे खिलाड़ियों के लिए अवसरों का द्वार खुल रहे हैं और वे प्रोत्साहित होकर आगे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रयासरत हैं।

ग्रामीण ओलंपिक खेल 2026 में शामिल हुए सीएम Bhagwant Mann

आज 19 फरवरी को लुधियाना के किला रायपुर में आयोजित ग्रामीण ओलंपिक खेल का समापन दिवस था।

इस अवसर को और खास बनाने के लिए सीएम भगवंत मान खुद आयोजन के अंतिम दिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण परिवेश से आने वाले पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार लगातार ऐसे आयोजन कर पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का प्रयास करती रहेगी। इससे जहां एक ओर परंपरा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के लिए भी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

पारंपरिक खेलों के आयोजन से खिलाड़ियों को होगा फायदा

क्रीडा जगत को अपना जीवन दे चुके तमाम खिलाड़ी लुधियाना के किला रायपुर में आयोजित ओलंपिक खेल का हिस्सा बनने पहुंचे। आज समापन दिवस पर खिलाड़ियों को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा था। सीएम भगवंत मान की उपस्थिति कार्यक्रम को और खास बना रही थी। सरकार ऐसे आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। शासन के प्रयासों से खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। पारंपरिक खेल से जुड़े लोग आगे चलकर प्रदेश और देश स्तर पर आयोजित खेलों का हिस्सा भी बन सकते हैं। यही वजह है कि मान सरकार खेल को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं के द्वार खोल रही है।

Exit mobile version