DNP India Hindi

Rain Alert 20 Feb 2026: ठंड के बाद बारिश का रौद्र अवतार, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की वजह से इन जगहों पर त्राहि का अलर्ट

Rain Alert 20 Feb 2026

Photo Credit- Google Rain Alert 20 Feb 2026

Rain Alert 20 Feb 2026: ठंड जहां एक तरफ धीरे-धीरे खत्म हो रही है तो वहीं गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। कई जगह पर तापमान में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है लेकिन इस सब के बीच बारिश की आशंका भी दिख है। कई जगहों पर आसमानी आफत देखने को मिल सकती है। ऐसे में आपके यहां मौसम का क्या हाल रहने वाला है। क्या बारिश के आसार है। दिल्ली से लेकर बिहार यूपी तक मौसम का हाल आइए जानते हैं आईएमडी की तरफ से कहां अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में जानें बारिश की हालत

दिल्ली में रेन अलर्ट 20 फरवरी 2026 की बात करें तो यहां कही से भी बारिश की संभावना नहीं बताई गई है और इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की आशंका है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में सुधार बताया गया है। अधिकतम तापमा बढ़ने वाला है।

रेन अलर्ट में इन जगहों पर रौद्र मौसम का खतरा

रेन अलर्ट 20 फरवरी 2026 की बात करें तो अंडमान और निकोबार आइलैंड में कुछ जगह पर भारी बारिश रिकार्ड की जाने वाली है। ऐसे में रौद्र मौसम दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग की तरफ से कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बताई गई है। हरियाणा, मध्य प्रदेश और केरल में अलग-अलग जगह पर ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में भारत के मैदानी इलाकों में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना बताई गई है।

Rain Alert 20 February 2026 में किन शहरों में है खतरा

रेन अलर्ट 20 फरवरी 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि उत्तराखंड के साथ-साथ तमिलनाडु, केरल और माही में आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना बताई गई है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा में भी आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

बिहार और यूपी में क्या है बारिश की संभावना

वहीं यूपी में रेन अलर्ट 20 फरवरी 2026 की बात करें तो ठंड बढ़ सकती है लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है। कई जगह पर ठंड बढ़ने के संकेत नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बिहार में गर्मी बढ़ने की संभावना है लेकिन बारिश का कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिलने वाला है। इस दौरान 29 डिग्री अधिकतम तापमान देखा जाएगा।

Exit mobile version