---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने बदली पंजाब की तस्वीर! स्कूलों का कायाकल्प से लेकर मुफ्त बिजली, सड़क और रोजगार जैसी सौगात; जानें डिटेल

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बीते 4 वर्षों में सूबे का कायाकल्प किया है। स्कूलों का जीर्णोद्धार से लेकर शानदार सड़कों का निर्माण, उद्योग नीतियां और मुफ्त बिजली मुहैया कराना उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 10, 2026 3:19 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: अतीत के पन्ने पलटने पर 10 मार्च 2022 का दिन याद आता है जब चंडीगढ़ की सड़कों पर उत्साहित आप कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया था। दरअसल, आज ही के दिन 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजें सामने आए थे। पंजाब की जनता ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।

जनता की उम्मीदों पर सीएम भगवंत मान भी खरे उतरे और 4 वर्षों में पंजाब की तस्वीर बदल दी। आलम ये है कि 10 मार्च 2022 से 10 मार्च 2026 के इस अंतराल में पंजाब की जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन समेत तमाम जगत में सुविधाओं का विस्तार देखने को मिला। लोग आज अच्छी शिक्षा हासिल कर चमचमाती सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। भगवंत मान सरकार ने 4 वर्ष रंगला पंजाब की नींव और मजबूत की है।

सीएम Bhagwant Mann ने बदली पंजाब की तस्वीर!

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 4 वर्षों में पंजाब की तस्वीर बदल दी है। आंकड़े देखें तो नजर आएगा कि आज कैसे सरकारी स्कूलों का कायाकल्प, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, युवाओं को हज़ारों सरकारी नौकरियां, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस, नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई लोगों को लाभ पहुंचा रही है।

इससे इतर भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड के तहत 10 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मुहैया कराना भी क्रांतिकारी कदम रहा। साथ ही महिलाओं के लिए मानदेय, सड़क सुरक्षा बल, 21 टोल प्लाजा बंद करना, किसानों को निर्बाध बिजली, खेतों में नहर का पानी मुहैया कराना बड़ी उपलब्धि है। इन सभी प्रयासों के सहारे भगवंत मान सरकार ने पंजाब की तस्वीर बदलने का काम किया है।

ग्रामीण इलाकों से शहरों तक दिखा बदलाव! 

पंजाब में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में मान सरकार की नीतियों का सकारात्मक असर नजर आया है। गांवों में आज किसानों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं। खेतों तक नहरी पानी की पहुंच से लेकर कृषि यंत्र तक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। इसके अलावा गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण लोगों की राह आसान बना रही हैं।

सरकार ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना की। इसके अलावा सरकारी स्कूलों का जीर्णोद्धार कर सुविधाओं का विस्तार किया गया। आम आदमी क्लीनिक बनाए गए। उद्योग नीतियां प्रभाव में आईं। इन सभी प्रयासों के सहारे पंजाब के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक बदलाव साफ तौर पर झलक रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 10, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026