---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार का खास कदम! पंजाब की धरती पर महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का किया हौसलाअफजाई; देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली आप सरकार ने महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हरलीन देओल और अमनजोत कौर का पंजाब की धरती पर स्वागत किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2025 2:01 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार खुल देश का नाम रोशन करने वालों पर प्रेम लुटा रही है। इसी क्रम में पंजाब की धरती पर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल और अमनजोत कौर का भव्य स्वागत हुआ है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह हेयर ने महिला खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई किया है।

मान सरकार की ओर से इन दोनों विश्वविजेताओं का भव्य स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया है। ये साफ तौर पर दर्शाता है कि पंजाब सरकार देश का नाम रोशन करने वालों को किस हद तक प्रोत्साहित कर रही है। ऐसा करने से अन्य खिलाड़ियों के भीतर भी उत्साह जागृत होगा और वे पंजाब के साथ देश का नाम रोशन करने की दिशा में काम करेंगे।

पंजाब की धरती पर महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का भव्य स्वागत!

https://twitter.com/AAPPunjab/status/1986700289567785231

मोहाली की सड़कों पर आज वाहनों का आवागमन अत्याधिक नजर आया है। इसकी प्रमुख वजह है महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल और अमनजोत कौर का पंजाब आगमन। दोनों महिला खिलाड़ी आज मोहाली एयरपोर्ट पहुंची जहां भगवंत मान सरकार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह हेयर ने हरलीन देओल और अमनजोत कौर को पुष्प सौंपा है। महिला खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई करते हुए मान सरकार ने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है जो खेल के प्रति उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है।

सीएम Bhagwant Mann ने चैंपियंस का किया था हौसलाअफजाई!

बीते 2 नवंबर को महिला वन डे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सीएम मान ने हौसलाअफजाई किया था। दक्षिण अफ्रिका को विश्व कप फाइनल में हराकर भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश की बेटियों को वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दिया था। सीएम मान ने कहा था कि पंजाब सरकार क्रीडा क्षेत्र के विकास हेतु हर कदम प्रयासरत है। सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें नौकरी व अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि क्रीडा जगत का विकास हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026