---Advertisement---

नशा विरुद्ध अभियान के 393वें दिन भी Bhagwant Mann सरकार की सख्ती! 100 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद किया मादक पदार्थ

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त है। इस क्रम में नशा विरुद्ध अभियान के 393वें दिन भी 100 से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 30, 2026 3:04 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मान सरकार लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में नशा विरुद्ध अभियान को लगातार गति दी जा रही है। आज इस अभियान के 393वें दिन भी भगवंत मान सरकार की सख्ती नजर आई है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस ने अभियान के 393वें दिन 100 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के दौरान पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी भी की है। इसमें हेरोइन, अफीम, नशीली गोलियां व अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। भगवंत मान सरकार का स्पष्ट रुख है कि सूबे में तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

तस्करों के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की सख्ती!

आंकड़े इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि मान सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त है।

इसी क्रम में आज नशा विरुद्ध अभियान के 393वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा तस्करों पर नकेल कसी गई है। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आज नशा विरोधी अभियान के तहत 112 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इन तस्करों के पास से 463 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम, 471 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 62400 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस ने नशे की चंगुल में फंसे 26 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया है। ये अभियान की सफलता को दर्शाता है।

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत शासन!

आम आदमी पार्ची की सरकार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इस क्रम में तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। एक ओर जहां जागरुकता अभियान की मदद से लोगों को नशे की चंगुल में न फंसने के लिए जागरुक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस सख्ती के साथ नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों से निपट रही है।

सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान को दूसरे चरण को भी गति दी जा रही है। पिछले एक वर्षों में पंजाब पुलिस ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए भारी संख्या में तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला है। मुख्यमंत्री मान की पूरी कोशिश है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाया जाए। इस दिशा में प्रयास का दौर भी जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 30, 2026

Delhi DoE Result 2026

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Mohan Yadav

मार्च 30, 2026