---Advertisement---

Bhagwant Mann: गुरु तेग बहादुर की 350वीं जयंती को भव्य बना रही मान सरकार! सीएम योगी तक भी पहुंचा निमंत्रण पत्र, करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं जयंती को भव्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में सीएम योगी तक भी निमंत्रण पत्र पहुंचा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 1, 2025 1:14 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार सूबे की तस्वीर बदलने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं जयंती को भव्य बनाने के लिए काम किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब सरकार के अन्य तमाम मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर वरिष्ठजनों को आमंत्रित कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंत्री अमन अरोड़ा और तरुनप्रीत सोंड ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस दौरान पंजाब के दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से सीएम योगी को निमंत्रण पत्र सौंपा है और उनसे 350वीं शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की है।

सीएम योगी तक पहुंचा 350वीं शहीदी दिवस का निमंत्रण पत्र

आम आदमी पार्टी पंजाब के एक्स हैंडल से इस संदर्भ में जानकारी दी गई है।

आप पंजाब के हैंडल से जारी तस्वीर में मंत्री अमन अरोड़ा और तरुनप्रीत सोंड को सीएम योगी को निमंत्रण पत्र भेंट करते देखा जा सकता है। पंजाब सरकार की ओर से गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सीएम योगी को आमंत्रित किया गया है। दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ 350वीं शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और पंजाबी विरासत व संस्कृति का गवाह बन सकेंगे।

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं जयंती को भव्य बना रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार सूबे में आयोजित हो रहे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं जयंती को भव्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस क्रम में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। वहीं चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत विभिन्न हिस्सों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले हैं। भगवंत मान सरकार की पूरी कोशिश है कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं जयंती भव्यता के साथ मनाई जाए और देश-दुनिया में इसकी चर्चा हो।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026