---Advertisement---

ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसलों की भरपाई करेगी Bhagwant Mann सरकार! किसानों के लिए उचित मुआवजे का ऐलान, खिल उठे चेहरे

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुए फसलों के बदले उचित मुआवजे का ऐलान किया है। शीघ्र ही किसानों के खाते में सरकारी अनुदान भेजने का काम किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 8, 2026 2:36 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली पंजाब की मान सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। पंजाब कृषि विभाग ने ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि बड़ी संख्या में किसानों की फसल ओलावृष्टि के कारण प्रभावित हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर किसानों का मदद का आश्वासन दिया है।

भगवंत मान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मुहैया कराया जाएगा। अधिकारी मौके पर जाकर चिन्हित करेंगे कि किन किसानों की फसल ओलावृष्टि कारण बर्बाद हुई है। ऐसे सभी किसानों को पंजाब सरकार की ओर से उचित मुआवज दिया जाएगा। ये कदम मान सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए Bhagwant Mann सरकार का ऐलान

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों के बदले मुआवजे का ऐलान किया है। मोगा से लेकर मुक्तर, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, रोपड़, रूपनगर समेत पंजाब के कई जिलों में फसलें ओलावृष्टि व बेमौसमी बारिश के कारण बर्बाद हुई हैं। इसमें गेहूं, सरसों, मक्का, गन्ना व अन्य फसलें शामिल हैं।

सीेम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐलान किया है कि इसके बदले किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने खुद विशेष गरदावरी आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अधिकारी मौके पर पहुंचकर मूल्यांकन करते हुए प्रभावित किसानों को चिन्हित करेंगे। इसके बाद किसानों के खाते में सीधे धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।

सरकारी अनुदान की घोषणा से खिले किसानों के चेहरे

सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहते हुए शहरों की चकाचौंध से दूर खेती-बाड़ी की काम में जुटे किसानों पर मौसम की मार पड़ी। इसके कारण बड़ी मात्रा में किसानों की फसल बर्बाद हुई। हजारों की संख्या में किसान हैं जिनकी फसलें ओलावृष्टि के कारण तबाह हुई हैं। ऐसे सभी किसानों को भगवंत मान सरकार मुआवजा उपलब्ध कराएगी।

इस संदर्भ में आधिकारिक ऐलान हो गया है। शीघ्र ही मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। भगवंत मान सरकार के इस ऐलान को सुन किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वे आश्वस्त हैं कि सरकारी अनुदान उन्हें सशक्त करने में अहम भूमिका निभाएगा और उनके नुकसान की भरपाई हो सकेगी। इससे पूर्व मान सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों को भी मुआवजा दिया था।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

कल का मौसम 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026