---Advertisement---

Bhagwant Mann: ‘ईद-उल-फितर’ के पावन अवसर पर पंजाब सीएम ने सभी को दी हार्दिक शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों को दिया यह खास संदेश

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को ईद-उल-फितर' के मौके पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि खुशियों और बरकतों का यह त्योहार, हमारे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति को और अधिक सुदृढ़ करे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 21, 2026 12:59 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: शनिवार को देशभर में ईद-उल-फितर, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है कि धूम है। रोजों की समाप्ती के बाद सभी मुसलमान ईद का त्योहार मना रहे है। इस दिन लोग सुबह से ही सभी करीबियों और दोस्तों को ईद की बधाई देते हुए गले मिलते हैं और एक-दूसरे को मीठा खिलाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। ऐसे में इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी राज्यवासियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम मान ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा।

CM Bhagwant Mann ने सभी को दी ईद-उल-फितर की बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर, देश और दुनिया भर में मेरे सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि खुशियों और बरकतों का यह त्योहार, हमारे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति को और अधिक सुदृढ़ करे। ईश्वर सभी को सुख, समृद्धि और प्रगति प्रदान करें।’

वहीं, सीएम मान ने शनिवार को मलेरकोटला में मुस्लिम भाइयों के साथ अहम चर्चा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ‘आज ईद-उल-फ़ितर के पावन अवसर पर मलेरकोटला की ईदगाह में हाज़िरी लगाकर मुस्लिम भाइयों को दिल से मुबारकबाद दी। हमारी ईद, दिवाली, गुरुपर्व और अन्य त्योहार और धर्म सभी साझे हैं। पंजाब की पवित्र धरती अमन, प्रेम और भाईचारे की प्रतीक है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मलेरकोटला के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। यहां मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, आम आदमी क्लीनिक और लाइब्रेरियां बनाई जा रही हैं। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर अमन, भाईचारे और एकता को और मजबूत करने का संकल्प लें। सभी को ईद मुबारक।’

भगवंत मान सरकार किसानों के लिए उठा रही कई अहम कदम

आप यानी आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में लगातार प्रदेशवासियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को उतार रहे हैं। सीएम मान ने बताया, ‘आज पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में आयोजित किसान मेले में शिरकत की। किसानों के उत्साह को देखकर पूरा भरोसा हुआ कि पंजाब की खेती फिर से नए विश्वास के साथ खड़ी हो रही है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के फ्लसफे को ध्यान में रखते हुए खेती को सर्वोत्तम बनाए रखने की दिशा में काम किया है। हम सिर्फ खेती को बचाने की नहीं, बल्कि उसे लाभकारी, आधुनिक और आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ बनाने की दिशा में बड़े कदम उठा रहे हैं। फसली विविधता से लेकर बागवानी के बड़े प्रोजेक्ट्स तक, किसानों के लिए सहायता से लेकर मंडियों और गांवों की सड़कों के नवीनीकरण तक, हर फैसला यह दर्शाता है कि पंजाब की खेती को अब नजरअंदाज नहीं किया जा रहा, बल्कि उसे प्राथमिकता दी जा रही है। किसान और खेती को फिर से मजबूत आधार देने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। पंजाब के अन्नदाता की भलाई और खुशहाली हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026