Bhagwant Mann: पंजाब की जनता जमकर उठा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ, पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने तीसरी बस को दिखाई हरी झंडी

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के जरिए राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा का लाभ दे रही है। इस संबंध में पंजाब के स्पीकर ने तीसरी बस को रवाना किया।

Bhagwant Mann: पंजाब की जनता के लिए आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार कई जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू कर रही है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को चला रही है। पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए इस योजना को लाया गया था। ऐसे में पंजाब के निवासी इस स्कीम का जमकर फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में मान सरकार योजना के दूसरे चरण को शुरू कर दिया गया है। आप की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर इस संबंध में बड़ी जानकारी साझा की गई है।

Bhagwant Mann सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत दे रही बुजुर्गों को ये लाभ

आप की पंजाब इकाई ने बताया, ‘पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीसरी बस को कोटकापुरा निर्वाचन क्षेत्र के गांव संधवां से श्री हरमंदिर साहिब, श्री राम तीर्थ और दुर्गियाना मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मान सरकार का मकसद समाज के हर वर्ग के लोगों को पवित्र धार्मिक स्थलों पर जाने में सक्षम बनाना और राज्य में आपसी सांप्रदायिक सद्भाव को और मजबूत करना है।’ पंजाब सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाकर बुजुर्गों की दिली इच्छा पूरी की है।

भगवंत मान सरकार की योजना का जमकर फायदा उठा रही प्रदेश की जनता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने साल 2023 में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत की थी। मान सरकार इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्गों लोगों को मुफ्त में पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाती है। इस दौरान आप सरकार बसों और ट्रेनों का प्रबंधन करती है। मान सरकार पहले ही बता चुकी है कि इस योजना के जरिए राज्य में आपसी सांप्रदायिक सद्भाव को और मजबूत करना सरकार का मुख्य मकसद है। पंजाब सरकार की इस योजना का लाभ 50 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग उठा सकते हैं। अमृतसर, आनंदपुर साहिब, श्री हजूर साहिब, माता वैष्णो देवी, मथुरा-वृंदावन, अजमेर शरीफ समेत कई शहरों के नाम ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत आते हैं।

Exit mobile version