---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के 4 साल के कार्यकाल में करप्शन मुक्त हुआ पंजाब! प्रदेशवासियों ने ‘AAP’ के काम से खुश होकर कर दिया बड़ा ऐलान

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। ऐसे में सूबे के लोगों ने एक बार फिर भगवंत मान को पंजाब की सत्ता में लाने का ऐलान कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2026 1:58 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ‘लोगों की सरकार, लोगों के साथ है’ बनकर सूबे को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता से जुटी हुई है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने पिछले 4 सालों में कई ऐतिहासिक कार्य संपन्न किए हैं। इसमें प्रदेश से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में बढ़ते कदम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मान सरकार ने पंजाब को करप्शन मुक्त बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। यही वजह है कि पंजाब की जनता एक बार फिर मान सरकार को लाने का मन बना चुकी है।

भगवंत मान सरकार के काम से खुश है पंजाब की जनता

एएपी की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट किया है, जिसमें कई लोग सीएम भगवंत मान को फिर से पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं। साथ ही एएपी सरकार के कार्यों से खुश होकर मान सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का ऐलान किया।

मालूम हो कि मान सरकार ने पंजाब को करप्शन मुक्त बनाने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की। इसके जरिए पंजाब का कोई भी नागरिक सीधे शिकायत कर सकता है। मान सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में बताया कि करप्शन में लिप्त पाए जाने पर कई अधिकारियों पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की गई। साथ ही सरकारी सेवाओं में डिजिटलाइजेशन बढ़ाया गया है, जिससे रिश्वत के मौके कम हुए। मान सरकार करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करती है।

सीएम भगवंत मान ने अहम बैठक में अधिकारियों को दिए खास निर्देश

गौरतलब है कि बीते दिन एएपी के सीनियर लीडर और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक विशेष बैठक में भाग लिया। इस पर सीएम मान ने कहा, ‘आज, संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी की उपस्थिति में जालंधर और लुधियाना के कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य विषय लुधियाना के बुड्ढा नाले, काला संघियां ड्रेन और सतलुज के धुस्सी बांध की सफाई था।’

सीएम मान ने बताया, ‘अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सतलुज और अन्य बरसाती नदियों के कमजोर किनारों को मजबूत करें और बुड्ढा नाले से संबंधित एसटीबी परियोजनाओं को तत्काल पूरा करें। आने वाले दिनों में इसके बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। लोगों की सरकार, लोगों के साथ है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Rahul Gandhi

अगस्त 2, 2026

PM Modi

अगस्त 2, 2026

Punjab News

अगस्त 2, 2026

Rashifal 2 August 2026

अगस्त 1, 2026

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026