---Advertisement---

Bhagwant Mann: Budget 2026 को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘पंजाब को दोबारा मजबूती से अपने पैरों पर खड़ा करके ही रहेंगे’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने Budget 2026 को लेकर अपनी राय रखी है। सीएम ने कहा कि पंजाब के लोग मेहनती और उत्साही हैं। हम सब मिलकर पंजाब को दोबारा मजबूती से अपने पैरों पर खड़ा करके ही रहेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 1, 2026 3:57 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट पर देश के साथ-साथ दुनिया के भी कई देशों की नजरें थी। ऐसे में बजट 2026 के बाद पक्ष और विपक्ष के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री और आप यानी आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर भगवंत मान ने भी अपना रिएक्शन दिया है। इस संबंध में सीएम मान ने एक्स यानी ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया है।

Bhagwant Mann ने बजट 2026 पर दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘केंद्र सरकार का बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इस बजट में ना किसानों के लिए MSP पर कोई ठोस घोषणा की गई और ना ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों या उद्योग एवं टैक्स में किसी तरह की राहत दी गई। पंजाब की आर्थिक मजबूती के लिए इस बजट में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हर बार की तरह इस बार भी पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। पंजाब के लोग मेहनती और उत्साही हैं। हम सब मिलकर पंजाब को दोबारा मजबूती से अपने पैरों पर खड़ा करके ही रहेंगे।’

सीएम भगवंत मान ने पंजाब और दक्षिण कोरिया के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए अहम चर्चा की

उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते दिन चंडीगढ़ में रिपब्लिक ऑफ कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान स्मार्ट फार्मिंग, कृषि मशीनरी और बायोटेक्नोलॉजी पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम ने बताया कि मुख्य लक्ष्य पंजाब और दक्षिण कोरिया के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाना है ताकि खेती को एक फायदेमंद व्यवसाय बनाया जा सके।

वहीं, बजट 2026 की बात करें, तो केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें सड़क, रेल, पोर्ट और शहरों का विकास शामिल है। साथ ही 7 नई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का भी ऐलान किया गया है। सरकार ने तकनीकी विकास, देश की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी और सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा शामिल है। बजट 2026 में छोटे उद्योग और सर्विस समेत कई अन्य क्षेत्रों को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026