---Advertisement---

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए पंजाब में 800 कैंप लगेंगे, स्वास्थ्य मंत्री ने शेयर की ये जरूरी जानकारी

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार 'मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड' रजिस्ट्रेशन के लिए राज्यभर में 800 कैंप लगाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने खास जानकारी करते हुए सरकार की योजना बताई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 31, 2026 5:50 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले कई सरकारें आई, मगर पंजाब में जो अब स्वास्थ्य क्रांति आई है, वो पहले कभी नहीं आई। आप के सीनियर लीडर और सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य के लोगों को मुफ्त में बढ़िया हेल्थ मिल रही है। पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन को जोर मिल रहा है। ऐसे में पूरे पंजाब में बड़े कैंप लगाए जाएंगे।

Bhagwant Mann सरकार सभी को दे रही ‘मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड’ योजना का लाभ

पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अब तक राज्य के निवासियों को लगभग 3.5 लाख अपॉइंटमेंट स्लिप बांटी जा चुकी हैं।आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन के लिए पूरे पंजाब में लगभग 800 बड़े कैंप लगाए जाएंगे।जरूरतमंद परिवार आधार और वोटर कार्ड साथ लाएं। यह सुविधा अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी।

वहीं, आप की पंजाब इकाई ने एक अन्य एक्स पोस्ट में बताया, ‘आज लाइट सोनौर अभियान के इंचार्ज रंजोध सिंह हदाना ने गांव जलखड़ी में मान सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए जरूरी हेल्थ कार्ड जारी करने के काम का जायजा लिया और लोगों से मिलकर फीडबैक लिया। इस मौके पर लोगों ने मान सरकार की इस नेक पहल की खूब तारीफ की।’

भगवंत मान सरकार में मंत्री घर-घर जाकर बांट रहे रजिस्ट्रेशन स्लिप

उधर, पंजाब के अजनाला हल्के से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को हेल्थ कार्ड दिलाने में मदद करने के लिए हल्के में घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन स्लिप बांटीं। इस मौके पर लोगों ने इस योजना की खूब तारीफ की और मान सरकार का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत, पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इसके अलावा, आप की पंजाब यूनिट ने एक एक्स पोस्ट में बताया, ‘पंजाब भर में लोग मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम की तारीफ कर रहे हैं और हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इसके तहत लुधियाना वेस्ट के वार्ड नंबर 8, आतम नगर और बस्सी पठाना में खास हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए गए, जहां लोगों को हेल्थ कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और स्कीम के बारे में जानकारी मिली।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026