---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की कोरिया के प्रतिनिधियों से खास मुलाकात! कृषि को लाभदायक कर किसानों को सशक्त बनाने पर चर्चा; ऐसे बदलेगी तस्वीर

CM Bhagwant Mann ने आज चंडीगढ़ में दक्षिण कोरिया से आए एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इस दौरान पंजाब के कृषि जगत को लाभदायक बनाने की चर्चा हुई है, ताकि किसान और सशक्त हो सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 31, 2026 3:59 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में आज विदेशी प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ। दक्षिण कोरिया से आए प्रतिनिधियों ने सीएम भगवंत मान से भी राजधानी में मुलाकात की है। कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक कर स्मार्ट खेती, कृषि मशीनरी और जैव प्रौद्योगिकी जैसे अहम विषयों पर व्यापक चर्चा की है। चर्चा का प्रमुक केन्द्र रहा कि कैसे पंजाब की कृषि को लाभदायक कर किसानों को सशक्त बनाया जाए। यदि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ऐसा कर पाने में कामयाब रही, तो कृषि जगत की तस्वीर के साथ कृषकों की तकदीर बदल सकती है। पंजाब सरकार कृषक हित से जुड़ी इस नीति पर पूरी ऊर्जा के साथ जोर दे रही है।

दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल संग CM Bhagwant Mann की मीटिंग!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल संग बैठक की है। इस दौरान मीटिंग में स्मार्ट खेती, कृषि मशीनरी और जैव प्रौद्योगिकी पर व्यापक चर्चा हुई है।

सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से मीटिंग से जुड़ी तस्वीर साझा की गई है। बैठक के संदर्भ में लिखा गया है कि “इसका मुख्य उद्देश्य कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए पंजाब और दक्षिण कोरिया के बीच आपसी सहयोग बढ़ाना है। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब की समृद्ध विरासत और अनुकूल कार्य वातावरण की भी सराहना की। इसके अतिरिक्त, कोरियाई प्रतिनिधिमंडल को 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में आयोजित होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए हार्दिक निमंत्रण दिया गया।”

किसानों को सशक्त कर कृषि जगत की तस्वीर बदलने का प्रयास!

पंजाब सरकार की कोशिश है कि सूबे की कृषि जगत में व्यापक सुधार लाया जाए। दरअसल, पंजाब में ज्यादातर आबादी आज भी खेती-बाड़ी पर निर्भर है। बहुसंख्यक लोग ऐसे मिलेंगे जो मोझा, दोआब और मालवा की मिट्टी के आधार पर फसलों की बुआई करते हैं। गेहूं, धान, गन्ना, सरसो, मक्का आदि जैसे फसलों की कटाई कर पंजाब के कृषक अपना जीवनयापन कर रहे हैं। इसी कृषि को लाभदायक बनाने की दिशा में सीएम भगवंत मान लगातार प्रयासरत हैं। ऐसा होने पर कृषि जगत की तस्वीर बदल जाएगी और किसानों को लाभ होगा। इस स्थिति में किसान वर्ग सशक्त होकर पंजाब के विकास में और मजबूती के साथ अपना योगदान देगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026